"अब बदलेगा हरियाणा" कुरुक्षेत्र रैली के लिए हो रही तैयारी-डॉ सुशील गुप्ता

 


राष्ट्रीय स्तर की रैली होगी - डॉ अशोक तंवर 

गुरुग्राम। ब्लिस्स प्रीमियर बैंक्विट में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें हरियाणा प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता, हरियाणा सप्रभारी महेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद डॉ अशोक तंवर, हरियाणा युवा अध्यक्ष अनूप हुड्डा, दक्षिण हरियाणा अध्यक्ष वीरू सरपंच और जिला अध्यक्ष मुकेश डागर कोच ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कियाl डॉ सुशील गुप्ता ने कहा हरियाणा के लोग त्रस्त हैं और आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रहे हैl



 29 मई रविवार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुरुक्षेत्र मे रैली निकाल रहे हैं "अब बदलेगा हरियाणा"l हरियाणा की जनता को मूलभूत सुविधाएं अच्छी शिक्षा बढ़िया हॉस्पिटल सस्ती बिजली साफ पानी देने के लिए आम आदमी पार्टी हर जिले में काम कर रही है और आने वाले समय में सभी चुनाव झाड़ू के चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी l डॉ अशोक तंवर ने कहा पिछले डेढ़ महीने में जितने भी कार्यकर्ता सुशील जी से मिले हैं अक एक गाड़ी लेकर कुरुक्षेत्र पहुंच जाए तो कुरुक्षेत्र की रैली ऐतिहासिक बन जाएगी , केवल राज्य स्तर पर नहीं राष्ट्रीय स्तर की रैली बनेगीl हरियाणा में आम आदमी पार्टी की बढ़ती ऊर्जा देखकर भारतीय जनता पार्टी के पसीने छूटने लगे हैंl हरियाणा संगठन मंत्री प्रभाकर गौर, दक्षिण हरियाणा संगठन मंत्री ओम प्रकाश गुप्ता, सोना से चौधरी जावेद अहमद, फरीदाबाद और पलवल के पदाधिकारी भी पहुंचेl 



इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल और उनकी टीम राजबाला शर्मा अनुराधा शर्मा सत्यनारायण शर्मा दिनेश अग्रवाल शशि पाल यादव ने किया था जिसमें 500 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुएl बादशाहपुर अध्यक्ष डॉ सारिका वर्मा, गुडगांव अध्यक्ष महावीर वर्मा, महिला जिला अध्यक्ष मंजू सांखला दक्षिण हरियाणा युवा अध्यक्ष धीरज यादव,सचिन शर्मा, समीर महला, पारस जुनेजा, हरि सिंह चौहान, मुकेश कौशिक और अन्य साथियों ने खुशी जताई की आम आदमी पार्टी का कुनबा इतने शानदार तरीके से बढ़ रहा है और उम्मीद कर रहे हैं ज्यादा से ज्यादा लोग 70268 70268 पर मिस कॉल करके गुडगांव में आम आदमी पार्टी का दामन थामेंगेl

Please follow us

Email-ajeybharat9@gmail.com

Whatsapp Group https://chat.whatsapp.com/ClaOhgDw5laFLh5mzxjcUH

http://facebook.com/Ajeybharatkhabar

http://youtube.com/c/Ajeybharatnews

http://instagram.com/ajeybharatnews

Post a Comment

0 Comments