ब्राह्मण समाज ने सदा दुनिया में फैलाया है ज्ञान का प्रकाश: एसपी बघेल

 ब्राह्मण समाज ने सदा दुनिया में फैलाया है ज्ञान का प्रकाश: एसपी बघेल



-केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री ने गुरुग्राम में कही यह बात

-श्री शीतला माता मंदिर में मत्था टेक लिया आशीर्वाद

-भगवान परशुराम जयंती में शिरकत की, प्रसाद भी किया वितरित


गुडग़ांव, 04 मई 2022: केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी बघेल ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदा दुनिया में ज्ञान का प्रकाश फैलाया है। अपने ज्ञान और तप के कारण वह विश्व गुरू कहलाए हैं। श्री बघेल ने ब्राह्मण समाज से आह्वान किया कि वह अपनी शिक्षा और दीक्षा को जन-जन तक पहुंचाएं। यह बात उन्होंने अक्षय तृतीया के पावन पर्व के उपलक्ष्य में ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन गुडग़ांव द्वारा आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरण के बाद अपने संबोधन में कही।


इस अवसर पर केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी बघेल ने विश्व प्रसिद्ध श्री शीतला माता के दर्शन किए और वहां उपस्थित कर्मकांडी ब्राह्मण आचार्य जय भगवान शर्मा, आचार्य राकेश गर्ग, हनुमत प्रसाद शास्त्री से आशीर्वाद भी लिया। राज्यमंत्री एसपी बघेल ने कहा कि भगवान परशुराम ने 21 बार दुराचारी राजाओं से इस धरती को मुक्त कराया था। अच्छे राजाओं को उन्होंने सिंहासन पर बैठाया। उनसे बड़ा कोई दानवीर नहीं हुआ। 



इस अवसर पर करणी सेना की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैशाली तोमर ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमारे पूजनीय हैं। हमें उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। ब्राह्मण और राजपूत एक सिक्के के दो पहलू हैं। राजपूत समाज ने सदैव ब्राह्मण समाज का सम्मान किया है। कार्यक्रम के आयोजक ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। सभी को विश्वास दिलाया कि ब्राह्मण समाज अपनी नीतियों पर खरा उतरेगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण जातिवादी नहीं होता। जिसका उदाहरण आज आप देख सकते हो कि हमने भगवान परशुराम जन्मोत्सव एक समरसता सम्मेलन के रूप में मनाया है। 


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, श्री शीतला माता मंदिर के अधिकारी यज्ञदत्त शर्मा, अधीक्षक दया चंद प्रजापत, कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. डीपी गोयल, प्रसिद्ध समाजसेवी राजकुमार त्यागी बादशाहपुर, ब्राह्मण विकास संगठन महासचिव सुरेंद्र शर्मा, जाट समाज की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पुष्पा धनकड़,  जिला अध्यक्ष सुंदरी खत्री, क्राइम रिफॉर्मर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संदीप कटारिया, समाजसेवी अधार कादियान, ऑटो यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश शर्मा, बीके शर्मा, शीतला मंडल अध्यक्ष कमलेश सैनी, डॉ. स्वाति सिंह, श्राइन बोर्ड की पूर्व सदस्य योगिता धीर, भाजपा नेता प्रदीप बाल्मीकि, ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन महिला विंग कार्यकारी अध्यक्ष चंदा शर्मा, गीता वासु, पंकज पाठक, अनिल शर्मा नाथूपुर, कृष्ण शर्मा दौलताबाद, अन्नू यादव, अंजली मिश्रा, नीतू तोमर, गोविंद आचार्य, अर्जुन शर्मा, दिनेश राघव, ललित पाराशर, पंकज शौकीन, युवा नेता विनोद गुप्ता, संजय वत्स, ओमप्रकाश सोनी आदि मौजूद रहे।

Please follow us also

Email-ajeybharat9@gmail.com

Whatsapp Group https://chat.whatsapp.com/ClaOhgDw5laFLh5mzxjcUH

http://facebook.com/Ajeybharatkhabar

http://youtube.com/c/Ajeybharatnews

http://instagram.com/ajeybharatnews

Post a Comment

0 Comments