गुरुग्राम। सेक्टर 5 पुलिस स्टेशन से गुड़गांव गांव दयानंद कॉलोनी को जाने वाले रास्ते के ऊपर नगर निगम ने 5 वर्ष पहले एक टयुबल लगाया था जिस से आज तक एक बूंद पानी भी लोगो को नही मिला सिर्फ लगा कर छोड़ दिया अब 5 साल बाद नगर निगम ने उस टयुबल को खत्म कर के खुला पाइप छोड़ दिया बार बार कहने पर भी नगर निगम उस को बंद नही कर रहा नगर निगम उस मे किसी बच्चे के गिरने का इंतजार कर रहा है नगर निगम ने यही एक स्ट्रीट लाइट भी लगा दी जिस को पटरी पे न लगा कर रोड पे लगा दिया है जो जलती तो नही है पर रास्ते मे होने से दुर्घटना होती रहती है इस लाइट के पोल मे करंट भी आता है और नगर निगम ने इस रास्ते को कूड़ा घर भी बना रखा है बार बार बोलने पर भी कूड़ै को नही उठाया जाता जे सी बी को घुमा कर सिर्फ बिल बनाया जाता है नगर निगम कमिश्नर को भी इस कि जानकारी दे दी है अगर जल्दी इस समस्यओं का समाधान नगर निगम द्वारा नही किया गया तो ग्रामीण व कॉलोनी के निवासी नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे
0 Comments