पांच घंटे तक 107 लोगों की समस्या सुनते रहे कप्तान

 पांच घंटे तक 107 लोगों की समस्या सुनते रहे कप्तान 


रिपोर्ट :- सचिन त्यागी 


बागपत पुलिस कार्यालय में सोमवार को फरियादियों की भारी भीड़ रही। सुबह दस बजे से तीन बजे तक कप्तान ने 107 लोगों की शिकायते सुनी और कई दर्जन के समाधान कराए। 43 डिग्री तापमान में फरियादी पुलिस कार्यालय पर जमें रहे। कप्तान ने एक-एक फरियादियों की समस्या सुनी । 

सोमवार की सुबह साढे नौ बजे का समय था जब बागपत पुलिस कार्यालय पर फरियादी पहुंचने लगे। दस बजते ही फरियादियों की संख्या और भी बढ़ गयी। सही दस बजे जब बागपत के कप्तान नीरज कुमार जादौन पुलिस कार्यालय पहुंचे भीड़ को देखकर  चोंक गये। पहले तो सभी को पानी पिलाने के लिए कहा गया और फिर फरियाद लेकर आने वालों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के समाधान में जुट गये। सूरज चढने के साथ साथ गर्मी का तापमान 43 डिग्री पहुंच गया। कप्तान को उनके सूचना सेल के सिपाही ने बताया कि आज बहुत भीड़ है। कप्तान ने तुरंत कहा सभी को पानी पिलाते रहो सभी की समस्या सुनी जाएगी। कप्तान के निर्देश पर पुलिस कार्यालय आने वाले सभी फरियादियों को कुर्सी का इंतजाम किया गया और ठंडा पानी भी पिलाया गया। एक के बाद एक कप्तान नीरज कुमार जादौन ने तीन बजे तक 107 फरियादियों की समस्या सुनी। पुलिस कप्तान ने बताया कि पुलिस कार्यालय आने वाले सभी फरियादियों की समस्या सुनी गयी। जिसमें 35 फरियादियों की समस्या मौके पर ही दूर करायी गयी। जबकि अन्य शिकायतों पर सम्बंधित थानों को दिशा निर्देश दिये गये है। 


जिले भर में पुलिस कप्तान की तारीफ

 

समाजसेवी अभिमंन्यु गुप्ता का कहना है कि जिले के कप्तान सभी की समस्याओं को सुनते है इसलिए पीड़ित कप्तान के पास जाना पसंद करते है। कप्तान नीरज कुमार जादौन के कार्यो की चहुं और प्रशंसा है। उनके आने से बागपत में क्राईम कम हुआ है। भयमुक्त समाज देकर उन्होंने यहां की जनता का दिल जीत लिया है। यही कारण है कि उनके कार्यालय पर भीड़ देखने को मिलती है।



Post a Comment

0 Comments