119 विवाहित जोड़ों को वित्त मंत्री ने दिया आर्शीवाद विकास कार्यो की समीक्षा की
रिपोर्ट:- सचिन त्यागी
बागपत जिले के भ्रमण पर पहुंचे वित्ता मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बैठक कर विकास कार्यो की समीक्षा की। लोकमंच पहुंचकर मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना से लाभांवित हुए विवाहित जोड़ों को आर्शिवाद दिया। गौशालाओं का निरीक्षण किया। सरकारी योजनाओं को जीरो ग्रांउड पर देखने भी पहुंचे और विधुत विभाग को फटकर भी लगायी।
वित्त एंव संसदीय कार्य उत्तर प्रदेश सरकार के कैबीनेट मंत्री सुरेश खन्ना शुक्रवार की सुबह को बागपत के भ्रमण पर पहुंचे। वित्त मंत्री का पीडब्लू गेस्ट हाउस पर स्वागत किया गया। मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर जिले में विकास कायों की जानकारी ली। इस दौरान उनको विधुत विभाग की शिकायते मिली। जिस पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेतवानी दी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनूरूप विकास कार्य किये जाए। सरकार की जनकल्याणकारी योजानाओं को लाभ पात्र व्यक्ति को अवश्य दिया जाए। कानून व्यवस्था बनाने और जन समान्य की समस्याओं को जल्द दूर करने के लिए कहा। वित्त मंत्री ने गौसंरक्षण केंद्रांे का हाल जाना हकीकत देखने के लिए सरूरपुर गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। जिले में 39 गौ आश्रय स्थलों में 5910 गोवंश संरक्षित है जिनको हरे चारी की व्यवस्था मिली।
स्वामित्व का मिला अधिकार
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने समीक्षा के दौरान बताया कि बागपत के 127 गांव में घरोनी वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना से 8874 लाभार्थी चयनित किये गये। स्वंय निधि योजना से 10000 का ऋ़ण वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने सभी योजनाआंे की जानकारी दी। जिस पर वित्त मंत्री ने प्रशासन की प्रशंसा की।
जिलाअस्पताल में डक्टरों की कर्मी
वित्ता मंत्री सुरेश खन्ना ने जिला चिक्त्सिालय का निरीक्षण किया। व्यवस्था अच्छी देखकर तारीफ की। इसके साथ ही चिक्त्सिालय में डाक्टरों की कमी को लेकर उन्होंने भरोसा दिलाया की वह प्रयास करेगें की डाक्टरों की तैनाती बढायी जा सके। इस दौरान उनके साथ बागपत सांसद सत्यपाल सिंह व बागपत विधायक योगेश धामा साथ रहे।
0 Comments