फरीदाबाद /02 जून। फरीदाबाद भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ फरीदाबाद के जिला संयोजक विमल खंडेलवाल, सचिन मडोतिया सरपंच प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा एससी मोर्चा हरियाणा,समाजसेवी वार्ड नंबर 2 मास्टर जय प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से बताया की बल्लभगढ़ अनाज मंडी में आढ़तियों,दुकानदारों, रेडी पटरी वालों को भारतीय जनता पार्टी के 8 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के कार्य कर रही है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास व सब का प्रयास इस नीति को समाज में अंतिम व्यक्ति खड़े हुए व्यक्ति तक पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। महामारी काल में प्रति व्यक्ति तक शासन की निशुल्क व्यवस्था पार्टी की नीतियों का ही परिणाम है। भाजपा सरकार ने हर घर नल से जल महिलाओं को गैस कनेक्शन बिजली कनेक्शन दुनिया के शक्तिशाली देशों की पंक्ति में खड़ा है।
यह सब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के कार्यकलापों का ही परिणाम है। फरीदाबाद भाजपा के जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल शर्मा व केंद्रीय मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी,हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा जी व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़ एवम् सभी विधायकों के मार्गदर्शन में जन जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम किया जा रहा है।हरियाणा की भाजपा सरकार ने मोदी सरकार के सुशासन के सफल 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में घर घर जाकर गली गली अपने कार्य की उपलब्धि को लेकर लोगों तक पहुंचाने का काम हर एक कार्यकर्ता नेता विधायक मंत्री कर रहे हैं। माननीय मनोहर लाल हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा को नंबर वन हरियाणा बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। हरियाणा भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड जी के नेतृत्व में संगठन को मजबूती देने का काम कर रहे है।आजादी के इस 75वें अमृत महोत्सव में शहीदों की स्मृति में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने मोदी सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धि के साथ इसी कड़ी में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से गरीब से गरीब व्यक्ति के परिवार की आय बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। भाजपा के इस महा संपर्क अभियान में अनेकों असंख्य कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे है।
0 Comments