निशा भारद्वाज बनीं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
-गुरुग्राम भाजपा महिला मोर्चा में जिला सचिव निशा भारद्वाजगुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम में महिला मोर्चा की जिला सचिव निशा भारद्वाज पत्नी संदीप भारद्वाज निवासी महावीरपुरा गुरुग्राम को उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। उनकी नियुक्त होने पर गुरुग्राम भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।
निशा भारद्वाज को पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल समेत खेल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक हरिपाल पहलवान, कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाली पंडित, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गगन गोयल, डा. दानवीर भारद्वाज, जितेंद्र यादव वजीराबाद, मदन यादव वजीराबाद, संजीव यादव वजीराबाद, गोविंद उपमन्यु, राजेश भारद्वाज समेत अनेक नेताओं ने बधाई दी है।
निशा भारद्वाज को बधाई देते हुए पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में जमीन से जुड़े हर कार्यकर्ता को उचित सम्मान मिलता है। कर्मठ कार्यकर्ताओं को भाजपा में पूरा सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में कार्य करते रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हम सब मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करें, यह जरूरी है। संगठन के लिए हमें सदा समर्पित रहना चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए कहा कि निकाय चुनाव घोषित हो चुके हैं। नामांकन भरे जा चुके हैं। जहां-जहां पर चुनाव हैं, वहां पर भाजपा सिम्बल पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में जिन कार्यकर्ताओं की ड्यूटी चुनावों में लगी है, वे पूरी सक्रियता और निष्ठा के साथ इन चुनावों में काम करें। श्री गोयल ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के काम हुए हैं, उस हिसाब से यह चुनाव एकतरफा कहा जा सकता है। फिर भी हमें पार्टी के लिए मेहनत करनी है।
0 Comments