बागपत में ढाई लाख से अधिक लोगों ने किया योगा

 बागपत में ढाई लाख से अधिक लोगों ने किया योगा 



रिपोर्ट:- सचिन त्यागी


आजादी की 75 वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में मंगलवार को अंतर्राष्टीय योग दिवस भी देश भर में मनाया गया। बागपत में प्रशासन के साथ-साथ  सत्ता धारी पार्टी और आम लोगों ने भी योग किया। करीब ढाई लाख लोगों ने एक साथ योग करके एकता का संदेश दिया। 

बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री काॅलेज में बागपत सांसद सत्यपाल सिंह के साथ हजारों पुरूष और महिलाओं ने योग किया। योग सुबह छह बजे प्रारंभ होकर आठ बजे तक संचालित किया गया था। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कलेक्ट्रेट पर अपने कर्मचारियों को योगा कराया तो एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस लाईन में मौजूद बड़ी संख्या में पुलिस कर्मीयो के साथ योगा किया। इतना ही नहीं जिले में स्कूल काॅलेज से लेकर प्रसिद्ध प्रतिष्ठानों पर योगा किया गया। जनपद के लागों ने अपने घर पर योगा किया और तस्वीरे सोशल मीड़िया पर वायरल कर योग को अपनाने का संदेश दिया। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा कि जो लोग परिश्रम नहीं कर पाते है उनको अपने जीवन में योग अपनाना चाहिए। सांसद सत्यपाल सिंह ने एक स्वस्थ शरीर के लिए योग को महत्वपूर्ण बताया। बागपत विधायक योगेश धामा ने भी योग क्रियाओं को सोशल मीड़िया पर डालते हुए सभी युवाओं महिलाओं से योग अपनाने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार योग दिवस के मौके पर जिले में ढाई लाख से अधिक लोगों ने योग किया है।




Post a Comment

0 Comments