-विभाग प्रमुख नवीन गोयल ने 719 आरडब्ल्यूए व 234 एनजीओ को पत्र लिखकर पौधे उपलब्ध कराने की कही बात
-पेड़-पौधे मंगवाने के लिए मोबाइल नंबर-9587878987 व 9355092809 पर करें कॉल
-पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा लगवाएगा लाखों पेड़
गुरुग्राम। एक बार फिर से हरियाणा में हरियाली बिखेरने को पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा ने तैयारी शुरू कर दी है। व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाकर प्रदेश में अशुद्ध हवा को शुद्ध करने के लिए इस बार आरडब्ल्यूए व आम नागरिकों के साथ मिलकर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। विभाग प्रमुख नवीन गोयल का कहना है कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में उन्होंने पर्यावरण में सुधार के लिए 719 आरडब्ल्यूए, 234 एनजीओ को पत्र भी लिखा है, ताकि पौधे लगाने के साथ उनकी लंबे समय तक देखरेख भी की जा सके।
आरडब्ल्यूए को भेजे गए पत्र में नवीन गोयल ने कहा है कि हमारा पर्यावरण लगातार दूषित होता जा रहा है।
यह बड़ी चिंता का विषय है। जल्द ही मॉनसून आने वाला है। इस दौरान हम सब मिलकर आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अपने गुरुग्राम सहित पूरे प्रदेश में हरियाली करें। जितने भी पेड़-पौधे चाहिए, पर्यावरण संरक्षण विभाग उपलब्ध कराएगा। इस बार के मॉनसून में कोई क्षेत्र बिना पेड़-पौधों के नहीं रहना चाहिए। हमें याद रखना है कि इन्हीं से हमारा जीवन है। प्रदेश की आबो-हवा स्वच्छ बने, यही हमारा ध्येय है। इसी को लेकर हमें बड़े स्तर पर पौधारोपण करना बहुत जरूरी है, ताकि आने वाली पीढिय़ों को स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण मिल सके। सभी कालोनियों, सेक्टर्स, सोसायटी वासियों से श्री गोयल आग्रह किया है कि वे बच्चे, बड़े, महिलाएं, बुजुर्ग सब मिलकर अपने आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाएं। अधिक से अधिक पेड़ लगाकर इस महोत्सव को मनाएं। उन्होंने कहा कि इस काम को हमें धर्म समझकर करना होगा। अपने आसपास हमारे द्वारा लगाए गए पेड़ सिर्फ हमारे ही नहीं हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए भी जीवनदायक होंगे। अगर आज हम नहीं चेते तो आने वाला समय और भी भयानक होगा।
0 Comments