फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज ने नए रिकॉल कोड पर सेमिनार का आयोजन किया

 


Gurugram,Rekha Pandit Vaishnav 

फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज ने एक सेमिनार का आयोजन किया जिसमें मारुति सुजुकी के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री दीपक कुमार पांडा और सहायक महाप्रबंधक श्री आशुतोष गुप्ता ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पेश किए गए नए रिकॉल कोड पर जानकारी दी। नए रिकॉल कोड के अनुसार, सरकार कंपनियों से उत्पादों में किसी भी तरह की गैर-अनुरूपता की स्थिति में रिकॉल जारी करने के लिए कह सकती है ।  दीपक पांडा ने उद्योगों पर नए रिकॉल कोड के महत्व और प्रभाव पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे कंपनियों को ऐसे रिकॉल से बचने के लिए अपनी प्रक्रियाओं और उत्पादों में सुधार करने की आवश्यकता है । दीपक कुमार पांडा ने यह भी बताया कि अगर कंपनियां डीलर आपकी शिकायत पर सुनवाई नहीं करते तो आप सीधे वाहन नामक साइट पर भी इसकी शिकायत कर सकते हैं । इस आयोजन में दीपक कुमार पांडा से उपस्थित उद्योगपतियों द्वारा इस बारे में कुछ सवाल भी पूछे गए l उन्होंने सभी सवालों के जवाब विनम्रता पूर्वक उद्योगपतियों को दिए l विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और लाभान्वित हुए । उद्योगपतियों द्वारा इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मिंडा इंडस्ट्रीज, लूमैक्स तथा अल्ट्रा इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि भी शामिल हुए ।                                     


कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के  तौर पर उपस्थित वरिष्ठ उद्योगपति मदन जिंदल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगपतियों को तकनीकी जानकारी देना था तथा इस तरह के कार्यक्रम सभी औद्योगिक संस्थाओं को समय-समय पर करवाने चाहिए l उन्होंने उद्योगपति मित्रों को आश्वासन दिया कि वह हर समय उनके साथ हैं और उद्योगपतियों की जो भी समस्या है, वे सरकार से मिलकर उसका समाधान करवाने का हर सम्भव  प्रयास करेंगे और उद्योगपति जहां कहीं भी उनकी जरूरत महसूस करेंगे l वह हर मुहिम में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और सदैव अपना सहयोग और साथ देते रहेंगे ।                

             


                      

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए फ़ेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेश महासचिव दीपक मैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगपतियों को अप्रैल 2021 में शुरू हुए रीकॉल कोड की जानकारी देना था और अगर आपकी गाड़ी में किसी प्रकार की कोई तकनीकी खराबी पाई जाती है तो आप इस बारे में कंपनी को सूचित कर सकते हैं और कंपनी को इस तरह की गाड़ियों को भी कॉल करना ही होगा                                                                               

कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के गुरुग्राम महासचिव एसपी अग्रवाल ने सभी उपस्थित उद्योगपतियों का धन्यवाद किया तथा उन्होंने बताया कि फेडरेशन लगातार इस तरह के जागरूकता के कार्यक्रम करती आ रही है और आगे भी बड़े उद्योगों के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे l उन्होंने मारुति के कार्यकारी उपाध्यक्ष दीपक कुमार पांडा से अनुरोध किया की फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रतिनिधि मंडल को मारुति उद्योग में विजिट करने का अवसर दिया जाए ताकि फ़ेडरेशन के सदस्य मारुति उधोग लिमिटेड की कार्य प्रणाली को समझ सके, जिस पर दीपक कुमार पांडा ने जल्द ही सहमति भेजने की बात कही l                                                                                                                                         

कार्यक्रम के अंत में फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के गुरुग्राम चैप्टर के प्रधान पीके गुप्ता ने मुख्य अतिथि मदन जिंदल तथा मारुति सुजुकी के कार्यकारी उपाध्यक्ष दीपक कुमार पांडा तथा उनकी टीम का धन्यवाद किया तथा फेडरेशन की पूरी टीम ने उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया l

कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री, गुरुग्राम के प्रधान पी.के. गुप्ता, उप प्रधान रवीन जैन, कोषाध्यक्ष डी.पी. गौड, फेडरेशन के लेबर लॉ एडवाइजर एडवोकेट आर. एल. शर्मा, कार्यकारणी सदस्य अमन गुप्ता, वरिष्ठ उद्योगपति जी.पी. गुप्ता, राजेश सहजवानी, राकेश बत्रा, डॉ के. के. अग्रवाल, जीएसटी कंसल्टेंट एडवोकेट राजेश ग्रोवर, प्रवीण सलूजा, अशोक बंसल, विनोद पहिलजानी, हंसराज मक्कड़, डीएचबीवीएन सलाहकार चांदराम शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता हरकेश शर्मा, सुनील दत्त कथुरिया, हरि किशन गोयल, दुर्गेश वाधवा, राहुल शर्मा, संजीव मैनी, मोहन गुप्ता, गौरांग गोयल, सुशील मैनी, संतराम शर्मा, संजय कालडा, विकास गुप्ता, नितिन गर्ग, इंद्रेश गुप्ता तथा कई गणमान्य उद्योगपति उपस्थित हुए ।

Post a Comment

0 Comments