वर्ल्ड विजन इंडिया फरीदाबाद द्वारा दिव्यांग बच्चो के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 वर्ल्ड विजन इंडिया फरीदाबाद द्वारा आयोजित दिव्यांग बच्चो के लिए जागरूकता कार्यक्रम। दिव्यांग बच्चो ओर उनके अभिभावकों के लिए दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम                                       


                                                 

वर्ल्ड विज़न इंडिया संस्था जो बच्चो के अधिकारों और सुरक्षा के लिए फरीदाबाद में पिछले एक दशक से कार्य कर रही है। इसी दिशा में वर्ल्ड विज़न ने विशेष दिव्यांग बच्चो के लिए दो दिवसीय दिव्यांगजन जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 21-22 जून 2022 को नीलम बाटा रोड पर स्थित होटल आकाश में किया।  इस जागरूकता कार्यक्रम को संचालित किया। पहले दिन दिव्यांग बच्चे और उनके माता पिता को दिव्यांग बच्चो एवं  दिव्यांगजनो के लिए सरकारी योजनाओ और राज्य सरकार द्वारा जी रही  सुविधाएं, विकलांगता संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। उन समस्यायों का समाधान किस प्रकार किया जाए इसके प्रति सभी दिव्यांग बच्चो को प्रोत्साहित किया गया।



 दूसरे दिन समुदाए के सभी वॉलिंटियर्स और वर्ल्ड विजन इंडिया के स्टाफ को (ट्रैवेलिंग टुगेदर मॉड्यूल) दिव्यांग जनो को साथ कैसे लेकर चले और उनको किन माध्यम से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जाए और समावेशी समाज बनाने की पहल की जाये इस पर चर्चा की गयी। इस प्रोग्राम का आयोजन वर्ल्ड विजन क्षेत्रीय कार्यकर्म, फरीदाबाद द्वारा आयोजित किया गया। इसका मुख्य संचालन सुशीला वर्ल्ड विजन स्टाफ और वर्ल्ड विजन फरीदाबाद द्वारा किया गया। जिसमे अनेक गतिविधियों द्वारा दिव्यांग बालक, बालिकाओ द्वारा जिन मुश्किलों का सामना किया जाता है।  गतिविधि के माध्यम से कार्यक्रम  में सम्म्लित प्रतिभागिओ को जागरूक और सवेदनशील किया गया। उनके व्यवहार और मानसिक सोच में बदलाव आए।  अधिक से अधिक समाज के इस वर्ग को आगे बढ़ने पर जोर दिया।   



दूसरी और डिसेबल पीपल्स आर्गेनाइजेशन फरीदाबाद के प्रेसिडेंट कमल कुमार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही दिव्यांग बच्चो के संबंधित योजनाओं के बारे मे जागरूक किया। सभी दिव्यांग बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए जीवन मे कभी हार न मानने के लिए प्रेरित किया। दिव्यांगता को कभी भी अपने ऊपर हावी न होने दे। अपने आपको अंदर से मजबूत बनाए। सभी समुदाए से आए लोगो को सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए दिव्यांगजनों को कभी भी बोझ न समझे। उनके साथ मानवता वाला व्यवहार करे। जरूरत पड़ने पर उनकी सहायता करे । इस बीच एजी बाबू ( वर्ल्ड विजन इंडिया फरीदाबाद के मैनेजर ) द्वारा दिए गए संदेश मे  जरूरतमंद बच्चों को संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों मे शामिल कर उनकी दिव्यांगत संबंधित जरूरतों के लिए सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। 



सरकार के सामने सभी समस्याओं को लेकर सहायता करने का आश्वासन देते हुए लगभग इस प्रोग्राम मे उपस्थित सभी 180 दिव्यांग बच्चो ओर समुदाए से आए सभी सदस्यों को टिफिन बॉक्स देकर इस जागरूकता प्रोग्राम का समापन किया। इस प्रोग्राम मे उपस्थित सुरेंद्र, अमन, सुखवंत, वेरोनिका, पुष्पा, राजीव कुमार उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments