आज माननीय धर्मवीर तनेजा जी के मार्गदर्शन में कृति हॉस्पिटल सेक्टर 56 में 100 से अधिक पेड़ पौधे लागए गए। लायन दीपक कटारिया ने बताया कि लायंस क्लब द्वारा पर्यावरण बचाने की मुहिम लगातार जारी है। इसमें बहुत से लोग हमार सहयोग भी करते है। भागदौड़ भरी इस जिंदगी में भी हमारी टीम पर्यावरण बचाने के लिये हर संभव प्रयास कर रही है।
धर्मवीर तनेजा जी ने सभी से कहा कि वे अधिक से अधिक पौधारोपण करके पर्यावरण प्रेमी बनें। स्वच्छ पर्यावरण अजन्में बच्चे से लेकर उम्रदराज व्यक्ति के लिए जरूरी है। अगर हम आज इस विषय के प्रति गंभीर होंगे तो हमारी आने वाली पीढिय़ों को इसका लाभ ज्यादा मिलेगा।
कृति हॉस्पिटल की डॉक्टर स्वाति राठौर ने कहा कि पेड़ों को संख्या के हिसाब से नहीं, असंख्य लगाएं, तभी हम अपने मिशन में कामयाब हो सकते हैं। मॉनसून चल रहा है। बरसात भी हो रही है। पौधारोपण के लिए यह समय अनुकूल है। अब लगाए गए हुए पौधों में प्राकृ़तिक स्रोतों से पानी जाएगा और वे लग जाएंगे। प्राकृतिक संसाधनों के माध्यम से किए गए प्रयास सार्थक होंगे और उनका परिणाम अच्छा आएगा।
लायन दीपक कटारिया ने कहा कि हर सोसायटी, हर कालोनी, हर सड़क किनारे पेड़ लगाएं, ताकि उनसे आमजन को लाभ मिल सके गुरुग्राम में पर्यावरण प्रदूषण से हम सब वाकिफ हैं। चाहे कोरोना काल हो या फिर साल के अंत का समय। उस दौरान प्रदूषण व्यापक स्तर पर रहता है। बीमारों की हालत खराब हो जाती है। प्रदूषण से हम सब प्रभावित होते हैं। हवा में जहर की तरह प्रदूषण होता है। हम चाहकर भी नहीं बच सकते। इसलिए अब हमें जागना होगा। पर्यावरण बचाने के लिए सबसे सरल माध्यम पौधारोपण ही है और यही कारगर है। इस मौके पर अधिवक्ता अमित वर्मा, प्रमोद सलूजा जी प्रधान लायंस क्लब, संजय अरोड़ा जी, और कृति हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ़ ने सहयोग किया। डॉक्टर स्वाति राठौर जी का सभी ने आभार प्रकट किया क्योंकि वह अपने हॉस्पिटल में समय समय पर जरूरतमंद लोगों का बहुत ही सहयोग करती है और उनकी हर संभव मदद भी करती है।
0 Comments