महिला थाने से 41 परिवारों के घरो में लौटी खुशियां
रिपोर्ट :-- सचिन त्यागी
बागपत महिला थाने ने पारिवारिक विवादोें से टूटने के कगार पहुंचे 41 परिवारांें को खुशियां देेेने का काम किया है। इन सभी मामलों को परिवार परामर्श केंद्र पर आयी शिकायतों के आधार पर देखा गया था। कप्तान नीरज कुमार जादौन ने महिला थाने द्वारा किये जा रहे कार्य की प्रशंसा की है।
बागपत जिले में महिला परामर्श केंद्र महिलाआंे को उनका हक व सामाजिक मान दिलाने का कार्य कर रहा है। महिला थाना प्रभारी साक्षी सिंह ने बताया कि थाने पर यह सभी विवाद विभिन्न विभागांे पर पहुंची शिकायतो के थे। जो जून माह के दौरान महिला थाने को प्राप्त हुए। एक महीने में 41 विवाद महिला परामार्श केंद्र पर पहुंचे। सभी विवाद पति पत्नि के बीच के झगड़े, दहेज उत्पीड़न और मारपीट को लेकर आये थे। पति पत्नि के कई विवाद ऐसे थे जिसमें तलाक होना तय था। लेकिन महिला थाने पर दोनो पक्षों को गंभीरता से सुनकर उनकी समस्या का समाधान कराया गया और परिवारों को टूटने से बचाया गया। इनमें अधिकतर विवाद मुश्लिम समाज के बताए गये है। महिला परामर्श केंद्र के माध्यम से सभी शिकायतों को सुना गया और उनका सुलह समझौता कराया गया। आपसी सुलह के बाद थाने से सभी परिवार खुशियां लेकर लौटे। महिला परामर्श केंद्र द्वारा किये जा रहे प्रयास को लेकर एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन ने महिला पुलिस कर्मीयों की प्रसंशा की है।
0 Comments