कमांडर उदयबीर बने बीजेपी भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

 


-कमांडर उदयबीर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, प्रकोष्ठ अध्यक्ष कर्नल राजेंद्र सुहाग व पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल का किया धन्यवाद    

गुरुग्राम। लम्बे समय से पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल के साथ भारतीय जनता पार्टी के लिए सक्रियता से काम कर रहे कमांडर उदयबीर को भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राजेंद्र सुहाग और पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल का धन्यवाद किया है।  

भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त कमांडर उदयबीर यादव सेक्टर-10ए में दूसरे कार्यकाल से रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में समाज सेवा में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।  उसके साथ-साथ वह अन्य संस्थाओं से भी जुड़े हैं। हीरो होंडा चौक संघर्ष समिति के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट है। इसके साथ ही यादव सद्भावना मंच के संस्थापक अध्यक्ष हैं। ज्वाइंट एक्शन फोरम ऑफ  रेजीडेंट एसोसिएशन में जोनल कमेटी के हेड भी हैं। उदयवीर यादव समाज से जुड़े हुए हर तरह के मुद्दों को बढ़-चढ़कर उठाते हैं। संबंधित विभागों से तालमेल बनाकर सुलझाने का भरपूर प्रयास करते हैं। भूतपूर्व सैनिकों का एक सांझा समूह भी चलाते हैं, जिसमें संबंधित मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान समस्याओं का समाधान आदि का मिलजुल कर पूरा प्रयास किया जाता है।  

वर्ष 2007 में स्वेच्छा से रिटायरमेंट लेने के बाद उदयबीर यादव पूरी तरह समाज सेवा में जुट गए। उनका मानना है कि हमें ना केवल स्वयं के लिए ही आजीवन काम करते रहना चाहिए बल्कि समाज में भी अपना योगदान देना चाहिए। भूतपूर्व सैनिकों, पर्यावरण और आम नागरिकों से जुड़े रोजमर्रा के मुद्दों को वह बड़े ही दिल से उठाकर उनका समाधान करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उदयबीर यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यशैली से प्रभावित हैं, इसलिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताई।

रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डीपी गोयल, पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने बधाई देेते हुए पार्टी में कमांडर उदयबीर का स्वागत किया है। भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ हरियाणा के सदस्य बाली पंडित, जिला-सह संयोजक ईशु वाल्मीकि, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गगन गोयल, पर्यावरण संरक्षण विभाग हरियाणा भाजपा गुरुग्राम जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल, कमल शर्मा, राजेश बंसल, मोहित वत्स, डिम्पल राठी, धर्मेंद्र शर्मा, हनीष केडिया, अजय राज, विहिप अध्यक्ष लोकेश नारंग, रिषी अग्रवाल, सुधीर कलसन, विजयपाल यादव, मनीष सौदा, श्रीराम वेल्फेयर सोसायटी के संस्थापक पंकज पाठक, योगेश शर्मा, एडवोकेट जय बक्शी, एडवोकेट साहिल शर्मा, प्रदेश किसान मोर्चा भाजपा के अध्यक्ष अत्तर सिंह संधू समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई दी। 

Post a Comment

0 Comments