हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए निष्ठावान होकर काम करे: नवीन गोयल



 हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए निष्ठावान होकर काम करे: नवीन गोयल

-ओम नगर में पार्टी कार्यकर्ता हरजीत कौर के कार्यालय का किया उद्घाटन
गुुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने बुधवार को यहां ओम नगर मेंं पार्टी कार्यकर्ता हरजीत कौर के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की

इस अवसर पर ममता, सुनीता शर्मा, सुषमा, सुषमा हंस, संतोष यादव, रामबाबू पंडित, ललित क्रांतिकारी, जितेश गोगिया, विजय वर्मा, दलीप सिंह, करतार यादव, चरण सिंह, रोहताश यादव, रामू यादव, योगेेश चंद, राधे कृष्ण, जितेंद्र वर्मा, कपूर हंस, पीताम्बर शर्मा, सुदेश शमा समेत अनेक कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी मौजूद रहे। अपने संबोधन में नवीन गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासनात्मक पार्टी है। इसमें हर कार्यकर्ता, हर नेता को पूरा सम्मान दिया जाता है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं का भी यह फर्ज बनता है कि वे पार्टी के लिए निष्ठावान होकर काम करें। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में भाजपा की जमीन मजबूत हुई है। यह सब कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण ही संभव हो पाया है। 

केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद देश-प्रदेश में लोगों को सुविधाएं मिलनी शुरू हुई। भय, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देकर आम आदमी को बड़ी राहत दी गई है। पहले की सरकारों में बिना रिश्वत के काम नहीं होते थे। अब सिस्टम ऐसा बना दिया गया है कि अधिकतर कार्यों में जनता और कार्यालयों के बीच व्यक्तिगत रूप से मिलने की भी जरूरत नहीं है। घर बैठे ऑनलाइन ही अपने कार्यों को लोग निपटा रहे हैं। यह सबसे बड़ा बदलाव है। लोगों को अब अपने छोटे-बड़े कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ रहा।

श्री गोयल ने कहा कि आज डिजिटल का युग शुरू हो चुका है। ऐसे में सभी को डिजिटल माध्यम से भी सरकार की नीतियों को जनता के बीच पहुंचाना है। हर कार्यकर्ता अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ समय-समय पर मुलाकात करके इस पर राय भी ले सकता है। उन्होंने कहा कि जितना अधिक सोशल मीडिया का इस्तेमाल हम करेंगे, उतना ही हम जनता से जुड़े रहेंगे। व्यक्तिगत रूप से भी हमें क्षेत्रवार दौरे करके लोगों की समस्याओं पर भी फोकस करना है, ताकि उन्हें दूर करके लोगों को राहत दी जा सके। एक तरह से हमें जनता और सरकारी विभागों के बीच कड़ी का काम करना है।  

Post a Comment

0 Comments