बुजुर्ग महिला की शिकायत पर दौड़ पड़ी दोघट पुलिस

 बुजुर्ग महिला की शिकायत पर दौड़ पड़ी दोघट पुलिस 


रिपोर्ट:-- सचिन त्यागी 


80 वर्षीय महिला की शिकायत पर बागपत एसपी ने महिला के बेटों को जेल भेजने की चेतावनी दी है। बेटे के झगड़ों को लेकर बुजुर्ग महिला पुलिस मुखालय पहुंची थी। एसपी ने महिला को पास बैठाकर पानी पिलाया और शिकायत सुनकर दोघट थाने को तुरंत कारवाई के निर्देश दिये। 

आजमपुर मुलसम गांव की बुजुर्ग महिला दरयाई शुक्रवार को अपने छोटे बेटे के साथ पुलिस मुख्यालय पहुंची थी। बुजुर्ग महिला को देखकर पहले तो पुलिस अधीक्षक ने बुजुर्ग को अपने पास वाली कुर्साे पर बैठाया और महिला के पास जाकर पुछा अम्मा मुझे बुला लिया होता आप क्यों परेशान हुए। पुलिस अधीक्षक के मुख से ऐसे शब्द सुनकर बुजुर्ग महिला की आंखों से आसू छलक गये और बोली  तेरे जैसा बेटा होता तो बुढापे में ऐसे क्यों परेशान होती। इसके बाद बुजुर्ग महिला ने अपने बेटों की हरकतों के बारे में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन को जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने पूछा की किसके साथ आयी हो। महिला ने अपने छोटे बेटे की और इशारा किया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने महिला के बेटे को फटकर लगायी और जेल भेजने की चेतावनी देते हुए बुजुर्ग महिला दरयाई की सेवा करने को कहा। इतना ही नहीं दोेघट थानेदार को फोन किया और पूरे मामले की जानकारी लेते हुए बुजुर्ग महिला का हाल जानने के निर्देश दिये। इतना ही नहीं महिला के बेटों को भी सख्त चेतावनी दी गयी। पीड़ित दरयाई ने पुलिस अधीक्षक को आर्शिवाद दिया और खुशी-खुशी पुलिस मुख्यालय से लौट गयी।



Post a Comment

0 Comments