गुरुग्राम, श्रम कानूनों की परिपालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, साथ ही किसी भी ओधोगिक एरिया में कोई धरना या प्रदर्शन ना हो, इसका भी विशेष ख्याल रखा जाएगा। उक्त विचार श्रम विभाग के नव-नियुक्त दोनों उप-श्रमायुक्त सर्कल एक के डीएलसी दिनेश कुमार और सर्कल दो के डीएलसी भगत प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से कहे। आज दोनों डीएलसी ने पद भार ग्रहण किया था। इस अवसर पर फ़ेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री हरियाणा के महासचिव दीपक मैनी, रेवाड़ी के सहायक श्रमायुक्त चंद्रपाल, लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन गुरुग्राम के अध्यक्ष एडवोकेट आर एल शर्मा, महासचिव अनिल बधवार, सचिव धनेश्वर त्यागी, कोषाध्यक्ष अतर सिंह, प्रवक्ता एच एन सारस्वत , इंदर पाल सिंह,संजय शर्मा व एस एन दहिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सर्कल दो के डिप्टी लेबर कमिश्नर भगत प्रताप सिंह ने कहा कि ओधोगिक शांति से ही ओधोगिक विकास संभव है। सर्कल एक के डिप्टी लेबर कमिश्नर दिनेश कुमार ने कहा कि श्रम कानूनों की पालना के समय जहाँ एक ओर श्रर्मिको के अधिकारों का ध्यान रखा जाएगा वही प्रबंधनों के हितों को भी सर्वोपरि रखा जाएगा। पद ग्रहण के समय विशेष रूप से आमंत्रित लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन गुरुग्राम के अध्यक्ष एडवोकेट आर एल शर्मा ने कहा कि उनकी एसोसिएशन के उद्देश्य केवल श्रम कानूनों की पालना ओर ओधोगिक शांति को बढ़ावा देना है। एफआईआई के प्रदेश महासचिव दीपक मैनी ने कहा कि देश के विकास में श्रर्मिको ओर उधोगो की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है।दोनों के प्रयास से ही देश मे ओधोगिक विकास संभव है।
0 Comments