मैराथन धावक सिकन्दर लाम्बा को नवीन गोयल ने किया सम्मानित

 


-एचएसआईआईडीसी सहायक प्रबंधक हैं सिकन्दर लाम्बा
-अब तक कई प्रतियोगिताओं में जीते चुके हैं मेडल
-नंगे पैर 201 किलोमीटर दौड़ लगाने वाले एशिया के पहले धावक हैं सिकन्दर
गुरुग्राम। मैराथन धावक सिकन्दरपुर लाम्बा को उनकी उपलब्धियों पर पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने सम्मानित किया। साथ ही उनके द्वारा अब तक जीते गए मेडल की बधाई दी।

इस अवसर पर नवीन गोयल ने कहा कि खेलों के क्षेत्र से गुरुग्राम में अनेक प्रतिभाएं हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों का गुरुग्राम गढ़ है। यहां के अनेक खिलाडिय़ों ने देश का मस्तक ऊंचा किया है। उन्होंने सिकन्दर लाम्बा को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा से गुरुग्राम ही नहीं हरियाणा का नाम रोशन किया है। एचएसआईआईडीसी में बतौर महाप्रबंधक सिकन्दर लाम्बा भी हरियाणा का गौरव हैं।

सिकन्दर लाम्बा वर्ष 2019 से लंबी दौड़ भी लगा रहे हैं। फरवरी 2019 को गुरुग्राम में आयोजित एमिटी मैराथन में पहली बार 42 किलोमीटर की दौड़ 4 घंटे 10 मिनट में की थी। उसके बाद पंचकूला में आयोजित 100 किलोमीटर की स्टेडियम रन दौड़ में हिस्सा लिया और उसे 14 घंटे 54 मिनट में पूरा किया। बेंगलुरु में आयोजित 20-21 जुलाई 2019 में 24 घंटे की स्टेडियम रन में हिस्सा लिया। वहां पर 196 किलोमीटर के साथ संपन्न किया। इसके बाद 24 घंटे स्टेडियम रन दिल्ली में से लेकर 197 किलोमीटर की दौड़ की। अब बेंगलुरु में आयोजित 2-3 जुलाई को एशिया और ओसेनिया 24 घंटे चैंपियनशिप दौड़ में हिस्सा लिया। वहां ओपन कैटेगरी में द्वितीय स्थान हासिल करके 201 किलोमीटर का अपना सपना पूरा किया। वे एशिया के पहले ऐसे धावक हैं, जिन्होंने नंगे पैर ही 201 किलोमीटर की दौड़ पूरी की है।

Post a Comment

0 Comments