वृक्षों के रूप में प्रकृति से हमें मिली है अनमोल धरोहर: नवीन गोयल
-प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरती सिंह राव के जन्मदिवस पर लगाए पेड़
गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की सुपुत्री एवं भाजपा हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरती सिंह राव के जन्मदिवस पर रविवार को श्याम वाटिका न्यू कालोनी में पौधारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए।
इस अवसर पर नवीन गोयल के साथ आर्य समाज के प्रधान लक्ष्मण पाहुजा, एलएन छाबड़ा, प्रेसिडेंट अमित गंभीर, वाईस प्रेसिडेंट संजय, सेवानिवृत प्रकोष्ठ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाली पंडित, कमल वर्मा, सूद, सुमित डाबर, अमित गम्भीर, यशपाल वासन, विजय वर्मा, सुनील चावला आदि उपस्थित रहे।
आरती सिंह राव की दीर्घायु की कामना करते हुए नवीन गोयल ने कहा कि विकास पुरुष केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने क्षेत्र के विकास की पैरवी सदा केंद्र में रहते हुए की है। उनकी पैरवी और प्रयासों की बदौलत ही आज गुरुग्राम समेत पूरे अहीरवाल में विकास के अनेकों प्रोजेक्ट पर काम हो रही है। क्षेत्र में सड़कों, हाईवे, एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाया जा चुका है। आज गुरुग्राम से किसी भी राज्य में जाने के लिए हम फर्राटा भर सकते हैं। मुंबई, वडोदरा तक जाने के लिए सड़क और रेल मार्ग का काम जोरों पर हो रहा है। इन सब कार्यों में मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के सकारात्मक प्रयास हैं। उनके प्रयासों की सराहना अक्सर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी करते हैं। उन्हें के पदचिन्हों पर चलते हुए उनकी पुत्री आरती सिंह राव समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। नवीन गोयल ने कहा कि बहन-बेटियों के नाम से किए गए कार्य और भी अधिक महत्वपूर्ण होते हैं। आरती सिंह राव के जन्मदिवस पर शुरू किया गया यह पौधारोपण अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने कार्यक्रम में पहुुंचे सभी लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार में यादगार के दिनों पर पौधे जरूर लगाएं, ताकि हम ऐसा करके दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकें।
0 Comments