गुरुग्राम : व्यक्ति खेतों में या कहीं और किसी पेड़ को काटता है और उसे आराम करने के लिए ही दूसरे पेड़ की छाया में बैठना पड़ता है। इसी से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं कि पेड़ हमारे जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं। इसलिए अधिक से अधिक पेड़ हमें लगाने चाहिए। ये बात आज जिला परिषद के चेयरमैन कल्याण सिंह चौहान ने अपने कार्यालय परिसर में पौधे लगाते हुए कही साथ ही अपने कार्यालय के कर्मचारियों को भी इस तरह के पेड़ पौधे लगाने के लिये प्रेरित किया
इस मौके पर नटराज वेल्फेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती शारदा शर्मा भी उपस्थित थीं उन्होंने पौधारोपण करने के बाद अपने संबोधन में पर्यावरण का महत्व समझने पर जोर देते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन रक्षक हैं। इनसे मिलने वाली ऑक्सीजन के साथ इनकी छाया भी हमें जीवनदान देती है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की आबोहवा बहुत दूषित हो चुकी है। हमारी आने वाली पीढिय़ों को स्वस्थ वातावरण मिले, इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे।
0 Comments