भीड़ को लेकर सख्त रहा प्रशासन, कड़ी सुरक्षा में बकरीद

 भीड़ को लेकर सख्त रहा प्रशासन, कड़ी सुरक्षा में बकरीद


रिपोर्ट :- सचिन त्यागी 


बागपत जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार पुलिस निगरानी में बनाया गया। प्रशासन ने जिले के चप्पे चप्पे पर नजर रखी और ईद की मुबारकबाद भी दी। अकीदतमंदों ने ईदगाहों और मस्जिदों में पुलिस सुरक्षा के बीच नमाज अदा की।


बागपत जिले में रविवार को जिलेभर की ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा हुई। इस दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। सभी ने ईदगाहों और मस्जिदों के अंदर ही नमाज अदा की। डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन, एडीएम अमित कुमार, एएसपी मनीष मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों ने ईदगाह पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी। वहीं, नमाज अदा करने के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को बकरीद की बधाई दी। ईद-उल-फितर की तरह ईद-उल-अजहा की नमाज भी ईदगाहों, मस्जिदों के भीतर हुई। पुलिस ने जनपद के सभी भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बताया कि जनपद में शान्ति के साथ ईद मनायी जा रही है। एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना था कि पुलिस सुरक्षा के साथ जनपद में शान्ति व्यवस्था बनायी गयी है। निगरानी और गस्त के निर्देश दिये गये है।



Post a Comment

0 Comments