प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए बहुत ही घातक है-सुनीता यादव

 



गुरूग्राम, 20 जुलाई। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के बारे में गुरूग्राम के नागरिकों को जागरूक करने हेतु नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के 5 वें दिन बुधवार को ब्लू बैल्स पब्लिक स्कूल सैक्टर-10 में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में गुरूग्राम की डिप्टी मेयर सुनीता यादव ने स्कूली बच्चों तथा उपस्थित स्टाफ से रूबरू होते हुए उन्हें प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए बहुत ही घातक है। इसका इस्तेमाल हमें नहीं करना चाहिए। सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी 19 वस्तुओं के उपयोग, भंडारण, बिक्री, आयात, निर्माण को प्रतिबंधित कर दिया गया है। हम सभी को चाहिए कि हम सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करें तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए इनका इस्तेमाल ना करें। उन्होंने स्कूली बच्चों से आह्वान किया कि वे अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी इस बारे में जागरूक करें।

निगम पार्षद ब्र्हम यादव ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल ना किया जाए तथा पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पेड़ लगाने व उसकी देखभाल करने का आह्वान भी किया। नगर निगम गुरूग्राम के प्रोग्राम कोर्डिनेटर कुलदीप सिंह ने भी अपने संबोधन में सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। स्कूल की प्रिंसीपल अर्पिता आचार्या ने सभी का धन्यवाद किया।

Post a Comment

0 Comments