भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया: विरेंद्र शर्मा

 हरियाणा प्रदेश के सभी ब्लॉकों में भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया: विरेंद्र शर्मा



गुरूग्राम। आज भारतीय मजदूर संघ के 68वें स्थापना दिवस को भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने बडी धूमधाम से गुरूग्राम के चारों ब्लाकों में मनाया। पै्रस को जारी ब्यान में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र शर्मा ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना को 67 वर्ष पूरे हो गए हैं और 68वें वर्ष में विश्व के सबसे बडे श्रमिक संगठन के रूप में भारतीय मजदूर संघ ने 68वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। भारतीय मजदूर संघ देश का पहला श्रमिक संगठन है। जिसका निर्माण परम श्रेद्धय दत्तोपंत ठेगडी जी ने 1955 की थी। जब से लेकर आज तक भारतीय मजदूर संघ का कभी भी कोई विभाजन नहीं हुआ। बाकी देश में जितने भी दूसरे संगठन काम करते हैं सभी एक दूसरे में से विभाजित होकर बने हंै। भारतीय मजदूर संघ के लिए राष्ट्रहित सर्वाेपरि है।


 इसकी बदौलत आज श्रमिक जगत के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेवारी को निभाने में भी भारतीय मजदूर संघ सदैव अग्रेसर रहता है। विरेंद्र शर्मा  ने बताया कि पिछले स्थापना दिवस पर भारतीय मजदूर संघ हरियाणा ने यह संकल्प लिया था कि अगले स्थापना दिवस तक हरियाणा प्रांत के सभी ब्लॉकों में अपनी टीम खडी करनी है। जिसको भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार एवं महामंत्री हवा सिंह मैहला के नेतृत्व में और हम सब कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री एवं हरियाणा के प्रभारी माननीय पवन कुमार जी के मार्गदर्शन में आज पूरे हरियाणा के प्रत्येक ब्लॉक के अंदर भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस को बडी धूमधाम से मनाया गया। जिसके लिए हरियाणा प्रदेश के सभी कार्यकर्ता साधुवाद के अधिकारी है। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की ओर से महान स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक एवं मां भारती के सच्चे सपूत शहीद चंद्रशेखर आजाद जी को उनकी जयंति पर याद करके श्रद्धासुमन अर्पित किये। 

आज गुरुग्राम में भारतीय मजदूर संघ स्थापना दिवस बड़ी प्रेम भावना से मनाया गया कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्रीमान पूर्ण जी लोचब का वक्तव्य और आगे के लिए मार्गदर्शन मिला। कार्यक्रम में हीरालाल जी बलजीत जी संजीव त्यागी जी भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री अजय जी और भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री जयदेव कोटडा जी और भारतीय मजदूर संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भारत माता की जय भारतीय मजदूर संघ अमर रहे वंदे मातरम। गुरूग्राम में हरियाणा ऑटो चालक संघ से सम्बंधित सभी स्टैंडों पर भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस प्रदेशाध्यक्ष हेमंत दीक्षित और प्रदेश महामंत्री योगेश शर्मा के नेतृत्व में बडी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर योगेश शर्मा ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर 15 अगस्त को हर घर झंडा हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरूग्राम के समस्त ऑटो चालक अपने घरों के साथ-साथ अपने ऑटो पर भी झंडा फहराएंगे। 

पटौदी ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह के नेतृत्व में शिवमूर्ति पार्क हेलीमण्डी रोड पटौदी में भारतीय मजदूर संघ से सम्बंधित सभी यूनियनों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बडी धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष बालकिशन हुड्डा, कार्यकारी अध्यक्ष समय सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह, जिला सह सचिव रमेश कुमार, ब्लॉक मंत्री धर्म दत्त ने दीप प्रजवल्लित कर भारत माता, सृष्टि रचयिता विश्वकर्मा जी, परम श्रेद्धय दत्तोपंत ठेगडी जी आदि के चित्रों पर फूल माला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। 
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक एवं भारतीय मजदूर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सिंह ने ग्रामीण टयूबवैल ऑपरेटर, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों, ग्रामीण चौकीदार एवं शिक्षा विभाग में कार्यरत पार्ट टाईम कर्मचारियों, बिजली विभाग के कर्मचारियों, राज्य परिवहन के कर्मचारी की समस्याओं से सम्बंधित विषयों को प्राथमिकता से उठाया और भारतीय मजदूर संघ से आग्रह किया कि इनकी सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करवाया जाए। 

Post a Comment

0 Comments