गुरुग्राम 12 जुलाई, 2022।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के न्यू कॉलोनी सब डिवीजन कार्यालय में आज फोरमैन आनंद कुमार वर्मा सेवानिवृत्त हुए। 25 वर्ष की सेवाकाल के बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के अनुसार अपनी सेवानिवृत्ति ली है।
आज न्यू कॉलोनी उपमंडल कार्यालय में उप मंडल अधिकारी देवेंद्र अत्री, सर्कल अधीक्षक ठाकुरदास डांग, वरिष्ठ साथी संजय चुघ, विजय मेहता, यूनियन के सर्किल सचिव सुशील शर्मा, यूनिट प्रधान अमरजीत जाखड़, राजेश ठाकरान, अन्य पदाधिकारी और सभी कर्मचारियों ने मिलकर उन्हें उनकी सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दी।
सभी ने ईश्वर से अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और जीवन में निरंतर सेवा भाव को अपनाएं रखने की प्रार्थना की। आनंद कुमार वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी के स्नेह से सेवाकाल में बीते 25 वर्षों का अनुभव सांझा किया। उन्होंने सभी से एक दूसरे का सहयोग करते हुए प्रेम से अपने कार्य करने की सलाह दी।
0 Comments