महेन्द्र वैष्णव आमेट
राजसमंद
राजसमन्द ,नाथुद्वारा , कुम्भलगढ , भीम विधानसभा क्षेत्र के 25- 25 हजार घरों पर लहराएगा तिरंगा
तिंरगा हमें जोड़ता है एवं देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है:- संगीता कुमारी चौहान भाजपा जिला उपाध्यक्ष
चारों विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा :- गणेश पालीवाल जिला संयोजक
राजसमन्द (महेन्द्र वैष्णव ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 'हर घर तिरंगा' अभियान की घोषणा की है, जो घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और सोशल मीडिया पर इसकी फोटो लगाने का एक जन आंदोलन है। इस संबंध में, सांसद दीया कुमारी ने सभी नागरिकों से ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी के 75वें वर्ष के जश्न के तौर पर अपनी छतों पर 'तिरंगा' फहराकर या सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ अपनी फोटो लगाकर 'हर घर तिरंगा' अभियान को गति देने की अपील की है।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम की राजस्थान प्रभारी सांसद दीयाकुमारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 'तिरंगा' की खरीद के लिए जनता के बीच जागरूकता उत्पन्न करने और इस अभियान को सफलतापूर्वक शुरू करने की तैयारी करने का भी आग्रह किया।
सांसद दीया कुमारी ने कहा कि 'हर घर तिरंगा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया बहुत बड़ा अभियान है। 'आज़ादी के अमृत महोत्सव' के तत्वावधान में इस अभियान के तहत यह परिकल्पना की गई है कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश के नागरिक एकजुट होकर छतों पर गर्व के साथ अपने देश का झंडा फहराएं या इससे अपने घरों को सजाएं। तिरंगे को डिजाइन करने वाले पिंगली वेंकैया की जयंती पर 2 से 5 अगस्त तक सोशल मीडिया की डीपी को बदलकर इस आंदोलन को डिजिटल तरीके से आगे बढ़ाएं।
सांसद ने कहा कि भारत एक गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए तैयार है, क्योंकि देश आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर देशभर में सभी क्षेत्रों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। इस अभियान से जुड़कर हम स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता का सम्मान करेंगे। राष्ट्र की सेवा के लिए खुद को समर्पित करेंगे और देश के प्रति अपनी निष्ठा का पालन करेंगे।
वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष संगीता कुमारी चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव 75 वीं वर्षगांठ पर अपने अपने घरों में तिरंगा फहरा कर इस आंदोलन का हिस्सा बनने का क्षेत्रवासियों से आग्रह किया जनता से अपील करते हुए कहा कि अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराया या उसे अपने घर पर लगाए तिरंगा हमें जोड़ता है एवं हमें देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है।
वही हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक गणेश पालीवाल ने बताया कि जिले में लगभग 1लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा , चारों विधानसभा क्षेत्र राजसमंद, कुंभलगढ़ ,भीम एवं नाथद्वारा में 25 -25 हजार घरों का लक्ष्य बूथ स्तर के कार्यकर्ता सामाजिक संगठन, निजी संगठन, मजदूर संगठनों आदि सर्व जन के सहयोग से लक्ष्य हासिल करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एवं प्रदेश संयोजिका सांसद दिया कुमारी के निर्देशानुसार अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे ।
0 Comments