अजय वैष्णव:
गुरूग्राम के जी ए वी पब्लिक स्कूल सैक्टर 05 युनिट 2 गुरूग्राम मे 75वां स्वतंत्रता दिवस बडी धुमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम मे जीएवी ग्रुप ऑफ स्कूल संस्थापक अध्यक्ष अशोक शर्मा एवं नरेश कौशिक चेयरमैन जीएवी ग्रुप ऑफ स्कूल व जी ए वी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर धर्मेन्द कोशिक व स्कूल प्रधानाचार्य ने मिलकर मुख्य अतिथि के रूप मे आए हुई रिचा वशिष्ठ रेलवे सलाहकार समिति सदस्य भारत सरकार व ऐसीपी गरिमा गुरूग्राम को फुल भंेंट कर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। स्वतंत्रता दिवस के दौरान बच्चो ने रंगारग कार्यक्रम देशभक्ति गीत देशभक्ति के नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे आए मुख्य अतिथियो ने बच्चो की प्रस्तुति देखकर गदगद हो गए। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान बच्चो ने अपनी मेहनत से आए हुए मुख्य अतिथियो अभिभावको का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथियो ने कार्ये्रक्रम के दौरान 10वी 12 कक्षा मे अच्छे अंक पास हुए बच्चो को सर्टिफिकेट मुमटो देकर सम्मानित किया और आगे बढने के लिए बच्चो को प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम मे आए हुए सभी मुख्य अतिथियो ने स्वतंत्रता दिवस के बारे मे अपने विचार रखे और बच्चो तिरंगे झंडे के बारे मे भी जागरूक किया। इस कार्यक्रम मे आए हुए सभी मुख्य अतिथियो को गुरूग्राम के जी ए वी पब्लिक स्कूल की तरफ से स्मृति चिहन देकर सम्मानित किया।
जी ए वी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर धर्मेन्द कोशिक ने कहा कि हर साल 15 अगस्त मनाया जाता है। इसी दिन 1947 को भारत से ब्रिटिश शासन का अंत और स्वतंत्र भारत की स्थापना हुई थी। 100 वर्ष ईस्ट इंडिया कंपनी और 100 वर्ष ब्रिटिश क्राउन का मिलाकर 200 वर्ष अंग्रेजों ने हम भारतीयों पर राज किया लेकिन ये ही वो दिन था जब हमारे पूर्वजों ने आजादी की खुली हवा में सांस ली। आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। भारत को आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह, मंगल पांडे, लाला लाजपत राय, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, सुभाष चंद्र बोस समेत सैंकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों ने दशकों तक आजादी की लड़ाई लड़ी। आजादी की सालगिरह इन महापुरुषों को नमन करने का दिन है।
हमारे भारतीय संविधान की आज दुनिया भर में मिसाल दी जाती है जिसमें सभी देशवासियों को समानता का अधिकार दिया गया है। आज हमारे हिंदुस्तान का राष्ट्रीय तिरंगा भाईचारे, एकता और प्यार का प्रतीक है।
भारतीय संविधान की रचना करने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा भारत के हर नागरिक को विशेष तौर पर आजादी का एहसास करवाया गया है। देश के संविधान में अशिक्षित और पिछड़े वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें विशेष अधिकार भी दिए गए हैं।
जब से हमारा भारत देश आजाद हुआ है, तभी से यह लगातार आर्थिक और तकनीकी ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। और वर्तमान के समय में दुनिया भर के लिए हमारा भारत देश आशा की किरण बनकर उभर रहा है और यह सब आजादी के कारण ही संभव हो सका है और यह आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली है।
इसके लिए न जाने कितने ही शूरवीर और आजादी के मतवालों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। इसलिए हमें सदैव हर उस व्यक्ति का आभारी रहना चाहिए जिसमें भारत को स्वतंत्रता दिलाने में अपनी भूमिका अदा की है।
आजाद होने के पश्चात आज हम खुली हवा में जी पा रहे हैं और ये भारत माता के उन्हीं सपूतों की वजह से संभव हो पाया जिन्होंने देश प्रेमी बनकर के देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।
वर्तमान के समय में पूरे दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है और एक बार फिर से भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
आजादी प्राप्त करने के पश्चात भारत में कई सुधार हुए। कई सामाजिक कुप्रथा को बंद किया गया, गरीबों का शोषण करना बंद किया गया साथ ही लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई योजनाएं भी चालू की गई ताकि भारत का हर व्यक्ति खुशहाल जिंदगी जी सकें और अपने भारतीय होने पर गर्व कर सकें।
यह हमारा सौभाग्य है कि हमें हिंदुस्तान जैसे ऋषि और मुनियों की धरती पर पैदा होने का मौका मिला और भारतीय संस्कृति को जी भर के जीने का मौका मिला। देश प्रेम की जो अलख भारतीय क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के समय में जगाई है उसे आगे भी जिंदा रखना हम सभी भारतवासी का कर्तव्य है।
अगर हमें फिर से भारत को सोने की चिड़िया बनाना है साथ ही आजादी का वास्तविक मतलब समझना है तो हर भारतवासी को अपने अधिकारों से ज्यादा अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा।
0 Comments