यातायात पुलिस व ऑटो यूनियन के साथ मिलकर चलाएंगे जागरुकता अभियान: नवीन गोयल



यातायात पुलिस व ऑटो यूनियन के साथ मिलकर चलाएंगे जागरुकता अभियान: नवीन गोयल

-यातायात नियमों के पालन के साथ सवारियों से भी करें बेहतर व्यवहार

गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने गुरुग्राम की सभी ऑटो यूनियन से अनुरोध किया है कि वे यातायात के नियमों का पालन करें, ताकि किसी तरह की दिक्कत ना आए। साथ ही उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस और ऑटो यूनियन के साथ मिलकर जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा। यह बात उन्होंने शनिवार को ऑटो चालकों के साथ बैठक करते हुए कही। 

नवीन गोयल ने कहा कि अगर ऑटो चालक नियमों का पालन करके चलेंगे तो उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत यातायात पुलिस की तरफ से नहीं आएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ऑटो चालक अपनी बिगड़ी छवि सुधारने का भी काम करें। यात्रियों के साथ सभ्य व्यवहार करें। पर्यावरण में सुधार के लिए भी नवीन गोयल ने ऑटो यूनियन से सरकार, प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। इसके लिए ई-ऑटो प्रणाली को अपनाएं।  

इस दौरान ऑटो चालक यूनियन प्रतिनिधि एवं जिला सतर्कता एवं निगरानी कमेटी के सदस्य नरेश नीमवाल ने यूनियन के सदस्यों के साथ नवीन गोयल का उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि ऑटो चालकों की समस्याओं को नवीन गोयल पूरा महत्व देते हैं और उन्हें दूर कराते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की ओर से जो भी हिदायतें ऑटो चालकों को दी गई हैं, उनका पूरा पालन किया जाएगा। जागरुकता के लिए अभियान में भी वे पूरा सहयोग देंगे। 

इस अवसर पर नरेश नीमबाल नंबरदार बादशाहपुर के साथ सतवीर प्रधान, फूल सिंह प्रधान बादशाहपुर, हरिओम पंडित बादशाहपुर, सदन प्रधान, मुकेश प्रधान, हाईवे प्रधान दयाचंद तिगरा, समसपुर से अजीत कश्यप, श्याम सुंदर प्रधान दौलताबाद, सत्य कश्यप बादशाहपुर, सौरव नीमबाल, पारस बक्शी, रणजीत सिंह बादशाहपुर, जयप्रकाश प्रधान भोंडसी, राजू प्रधान डूंडाहेड़ा, रोहित प्रधान इस्लामपुर,  धर्म पंडित हयातपुर और सुभाष प्रधान बादशाहपुर मौजूद रहे। सभी प्रधानों ने नवीन गोयल को विश्वास दिलाया कि वे सदा उनके साथ रहेंगे। उनके द्वारा जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी, उस पर वे खरा उतरेंगे।

Post a Comment

0 Comments