श्रीकांत त्यागी प्रकरण गुरुग्राम से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग



गुरुग्राम, 31 अगस्त, अजय वैष्णव। गुरुग्राम से त्यागी समाज का जत्था नोएडा महापंचायत के लिए हुआ रवाना। श्रीकांत त्यागी द्वारा पौधारोपण को लेकर एक महिला से हुई नोकझोंक को राजनैतिक द्वेष के चलते राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बना दिया गया। मामूली कहा सुनी को क्षेत्र के एक नेता ने अपने राजनैतिक रसूक से समस्त त्यागी समाज को बदनाम करने की प्लानिंग कर श्रीकांत त्यागी की धर्मपत्नी अन्नू त्यागी सहित अन्य परिजनों का पुलिस द्वारा उत्पीडन एवं शोषण-दमनकारी कारवाई अशोभनीय है। 



सरपंच बीरम त्यागी त्यागी का कहना है कि नोएडा में श्रीकांत त्यागी प्रकरण वाले साधारण से घटनाक्रम को मीडिया ट्रायल के नाम पर राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय मामला बनाकर समस्त त्यागी समाज के प्रति नकारात्मक माहौल बना दिया है, गुरुग्राम से बिरम त्यागी सरपंच मेदावास, कपिल त्यागी देवेंद्र त्यागी प्रमोद त्यागी, राकेश त्यागी विनय त्यागी, निशांत त्यागी।

मनोज त्यागी सैक्टर 56, प्रवीण त्यागी अधिवक्ता सुशील त्यागी अमित त्यागी, अशोक त्यागी मालिबू टाऊन, धीरेन्द्र त्यागी सैक्टर 9 विरेन्द्र त्यागी सैक्टर 47, व त्यागी समाज गुरुग्राम से ब्रहम त्यागी सरपंच प्रवीण त्यागी अधिवक्ता व विरेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में अन्य सैकड़ों की संख्या में लोग त्यागी महापंचायत गेझा भंंगेल नोएडा में अन्नु श्रीकांत त्यागी को न्याय दिलाने को लेकर महापंचायत में पहुंचें। सभी गुरुग्राम राजीव चौक से नोएडा त्यागी महापंचायत में शामिल होने के लिए सुबह दर्ज़नों गाडियों के काफिले में रवाना हुए।    


त्यागी एकता के नारे लगाते हुए त्यागी समाज की बदनामी करने वाली राजनीति के खिलाफ लामबंद हो रही है देश भर की त्यागी बिरादरी।



Post a Comment

0 Comments