हर त्योहार हमें एकता व भाईचारे का देता है संदेश: नवीन गोयल

 हर त्योहार हमें एकता व भाईचारे का देता है संदेश: नवीन गोयल

-बलदेव नगर में गणपति जी के पंडाल में पहुंचकर की पूजा

-सभी को गणेश उत्सव की दी बधाई एवं मंगल कामनाएं


गुरुग्राम। गणपति बप्पा मोरया...के जयकारों के साथ बुधवार से गणेश उत्सव शुरू हो गया। शहर में जगह-जगह पर पंडाल सजाकर भगवान गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। बलदेव नगर में गणेश उत्सव कार्यक्रम में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल पहुंचे और गणेश जी को नमन किया। इस दौरान उन्होंने सभी को गणपति उत्सव की बधाई दी। 

गणेश उत्सव कार्यक्रम में आयोजकों की ओर से नवीन गोयल का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जेपी गुलिया, राजेश गुलिया, रोहित पन्नू, दर्पण, राजन, दिंगतो, देव, विश्वरंजन समेत अनेक लोग मौजूद रहे। गणेश जी के पूजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच अपने संबोधन में नवीन गोयल ने कहा कि हमारा देश अलग-


अलग संस्कृतियों, त्योहारों का देश है। त्योहार में एकता और भाईचारे की भावना का संदेश देते हैं। इसलिए हम सब मिलकर एक-दूसरे के त्योहार भी सेलिबे्रेट करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में देश के लगभग सभी राज्यों के लोग रहे हैं। यहां मजदूरी से लेकर उच्च पदों पर लोग काम करते हैं। 


जब त्योहार मनाने की बारी आती है तो सभी एक मंच, एक स्थल पर एकत्रित नजर आते हैं। चाहे गणेश चतुर्थी या छठ पूजा या फिर किसी अन्य राज्य का कोई त्योहार हो। सभी आपसी प्रेमभाव के साथ त्योहार मनाते हैं। नवीन गोयल ने कहा कि यही हमारे देश की संस्कृति है। हम सुख-दुख में एक साथ खड़े नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र, हर वर्ग के व्यक्ति में एक-दूसरे के प्रति आदर की भावना होनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments