दिया तिरंगा मिला सम्मान, सीजेएम ने दिया सृष्टी को प्यार भरा सम्मान।

 



फरीदाबाद: अजय वैष्णव :आज नन्ही बेटी सृष्टी गुलाटी द्वारा सीजेएम सुकीर्ति गोयल को उनके कार्यालय कोर्ट परिसर सेक्टर 12 फरीदाबाद हरियाणा में जाकर तिरंगा वितरित किया गया। आजादी की अमृत महोत्सव के अंतर्गत सृष्टी द्वारा पाँच दिवसीय तिरंगा वितरण अभियान जारी है। आज इसी अभियान के अंतर्गत ही सृष्टी द्वारा सीजेएम सुकीर्ति गोयल को तिरंगा वितरित किया गया। नन्ही बेटी द्वारा तिरंगा वितरण आज लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा।सीजेएम सुकीर्ति गोयल ने नन्ही सृष्टी बिटिया सृष्टी द्वार किये जा रहे इस देशभक्ति अभियान की सराहना की। 



हम सभी को इस तरह के अभियान की जरूरत होनी चाहिये। सिर्फ आजादी के दिन ही नही इस तरह के अनोखे ओर नेक कार्य जो देशहित में हो करते रहने चाहिए। पूरे परिसर में सभी ने सृष्टी गुलाटी द्वारा किए जा रहे इस देश भक्ति अभियान में साथ देने का भरोसा दिया और कहा कि आगे भी हम सब मिलकर ऐसे ही नेक कार्य करते रहेंगे। आपको बताते हुए हर्ष हो रहा है सृष्टी सोनीपत स्तिथ हर घर तिरंगा फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर भी है। इस अभियान में पूरी टीम का भी योगदान सरहानीय रहा है। सृष्टी गुलाटी एक नन्ही समाज सेविका होने के साथ ही नन्ही देश भक्त के रूप में भी प्रसिद्ध हो रही है। 



आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। सभी अपने अपने स्तर से आजादी का ये जश्न मना रहे है। सृष्टी के इस तिरंगा वितरण अभियान का एक ही लक्ष्य है हर हाथ तिरंगा सबके पास तिरंगा। सीजेएम कार्यालय में नन्ही सृष्टी एक अलग ही रूप में नजर आ रही थी। सीजेएम सुकीर्ति गोयल को तिरंगा वितरित करने के बाद नन्ही बेटी द्वारा एक देश भक्ति गीत भी सुनाया गया। झंडा ऊंचा रहे हमारा। नन्ही बेटी 6 वर्षीय सृष्टी गुलाटी द्वारा अपनी चंचल मन अंदाज ने यह गीत सुनकर सीजेएम सुकीर्ति गोयल ने नन्ही सृष्टी को उपहार भी दिया जिसे पाकर नन्ही परी काफी उत्साहित ओर खुश नजर आई। इस अवसर पर आशा, प्रभात, पिता प्रवीन गुलाटी, सोनू, अर्चना आदि सभी उपस्थित रहे। सृष्टी गुलाटी सेक्टर 9 स्थित डी.सी.मॉडल. सीनियर.सेकेंडरी.स्कूल को पहली कक्षा की छात्रा है। अपने माता- पिता के साथ नन्ही बेटी विद्यालय का नाम भी रोशन कर रही हैं। इस तिरंगा वितरण अभियान में सृष्टी का अनेक लोगों में साथ ओर सहयोग भी किया है। तिरंगे का सम्मान करना हर देश वासी का नैतिक कर्तव्य है। जय हिंद।

Post a Comment

0 Comments