सृष्टि द्वारा स्कूलो में किया गया झंडा वितरण।

 



  फरीदाबाद, प्रवीण गुलाटी: आज नन्ही सृष्टि गुलाटी द्वारा बल्लबगढ़ हरियाणा के विभिन्न स्कूलों में तिरंगा वितरण किया गया। लगातार तीसरे दिन सृष्टि द्वारा तिरंगा वितरण अभियान जारी रहा। बल्लबगढ़ के उमा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एस.आर.एम पब्लिक हाई स्कूल, रॉयल कान्वेंट स्कूल आदि। इन सभी स्कूलो में लगभग 1000 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। इस अवसर पर वीर भारत ट्रस्ट से दिनेश प्रसाद सिंह, शिवानी दीक्षित, कवि और प्रवक्ता राजेन्द्र शर्मा, वेद प्रकाश पराशर, एन.के.वर्मा आदि सभी उपस्थित रहे। एस.आर.एम. पब्लिक हाई स्कूल के सभी अध्यापक ओर अध्यापिकाएं सभी बेहद प्रसंचित नजर आए। इनके विद्यालय में प्रथम बार इस प्रकार का कोई कार्य सम्पन्न हुआ है। 



एक छोटी सी बेटी ने हम सभी को एक सीख दी है। प्रतिभा की कोई उम्र नही होती। उमा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षको ने कहा कि तिरंगा वितरण एक नेक कार्य है और स्कूली बच्चों में देश भक्ति की भावना जागृत करने का संदेश है। बल्लबगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी स्थित रॉयल कॉन्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि हम बेहद खुश हैं कि नन्ही बिटिया सृष्टि गुलाटी के तिरंगा वितरण अभियान में हम सभी शामिल हो सके और सभी ने इस अभियान में साथ दिया। रॉयल कॉन्वेंट स्कूल से डॉ प्रवीन शर्मा, उषा शर्मा, सोनिया, कोमल और प्रिया आदि सभी उपस्थित रहे। एस.आर.एम पब्लिक हाई स्कूल से लाल सिंह राजपूत, नीरज शर्मा, प्रियंका, आरती, बबिता, लता रानी, अफसाना आदि सभी ने उपस्थित रहे। उमा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पारुल राजपूत, सुरभि शर्मा, नेहा, ललिता, सुष्मिता व धीरज  सभी उपस्थित रहे। 

सभी स्कूलों में छोटे और बड़े बच्चो को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया गया साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के मान सम्मान का भी ध्यान रखने को कहा गया। पिता प्रवीन गुलाटी बेटी के साथ कदम दर कदम मिलाकर साथ दे रहे हैं और सृष्टि बेटी के तिरंगा वितरण अभियान को सफल बनाने का लगातार प्रयास कर रहे है। सभी बच्चो ओर अध्यापकों को सृष्टि की बेमिसाल उपलब्धि के बारे में बताया गया। सभी ने एक सुर में कहा कि इतनी कम उम्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करना बड़े गर्व की बात है। इतनी छोटी उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना और समाज सेवा में एक मुकाम हासिल करना बड़े गर्व की बात हैं। अपनी उम्र की परवाह ना करते हुए भी देश भक्ति का अनुसरण कर लगातर हर दिन 1000 राष्ट्रीय ध्वज वितरण कर रही हैं। इस अवसर पर सृष्टि गुलाटी द्वारा एक भव्य। कविता भी सुनाई गई। सभी बच्चे तिरंगा पाकर बेहद उत्साहित दिखे। वन्दे मातरम जय हिंद




Post a Comment

0 Comments