नौ अगस्त से हर घर तिरंगा को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की तैयारी
रिपोर्ट :- सचिन त्यागी
बागपत भाजपा महिला मोर्चा ने हर घर तिरंगा फहराने को लेकर एक बैठक आयोजित की। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ममता त्यागी ने 9 अगस्त से 15 अगस्त तक कार्यक्रम चालने और जनपद के लोगों को जागरूक करने के लिए कहा है।
बागपत शहर के चमरावल रोड़ पर स्थित भाजपा जनपद कार्यालय में शुक्रवार को महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ममता त्यागी के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक कीअध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लता सिसौदिया ने की। बैठक में ममता त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत अगले महीने 13,14 व 15 अगस्त तीन दिनों तक देश भर में 20 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। पार्टी का मकसद देशभक्ति का वातावरण बनाने, तिरंगा यात्रा निकलने, बाजार, आदि में होर्डिंग्स बैनर लगाकर लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना है। बैठक में मौजूद भाजपा की जिला महामंत्री सरिता चैधरी ने कहा कि नागरिकों को भी अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष महिला लता सिसौदिया ने कहा कि हर घर तिरंगा को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। नौ अगस्त से जागरूता अभियान चलाया जायेगा। इस अवसर पर महिला मोर्चा महामंत्री मनजीत कौर, बोबील चैधरी, उपाध्यक्ष मिथलेश राजपूत, विद्युतमा कुशवाहा, मुनेश, अंजू खौखर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
0 Comments