श्रीकांत त्यागी प्रकरण मे हो निष्पक्षता के साथ जांच


आज दिनांक 18 अगस्त को सैक्टर 15 पार्ट टू रेल विहार सोसाइटी के कम्युनिटी सैंटर में त्यागी समाज गुरुग्राम की बैठक का आयोजन श्रीमान शेर सिंह त्यागी, राज त्यागी व सी० के० त्यागी व अशोक त्यागी जी की अध्यक्षता में किया गया। मंच संचालन विरेन्द्र त्यागी सैक्टर 47 द्वारा किया गया। 

बैठक का विषय 21 अगस्त रविवार को   को  नोएडा, गेझा रामलीला मैदान मैं होने जा रही त्यागी महापंचायत को लेकर श्रीकांत त्यागी प्रकरण रहा।



त्यागी पंचायत में आये समाज के युवा वर्ग ने श्रीकांत त्यागी प्रकरण पर आक्रोश जता उत्तर प्रदेश सरकार से निष्पक्षता से जांच कराने की मांग की।। 

त्यागी पंचायत में श्री सुशील त्यागी अध्यक्ष राष्ट्रीय त्यागी संघ, रविन्द्र त्यागी, नवनीत त्यागी, ब्रह्म त्यागी सरपंच मैदावास, सतबीर त्यागी, कपिल त्यागी राकेश त्यागी सिंगर, देवेंद्र त्यागी, अंकित त्यागी, राजेश त्यागी, मनोज त्यागी, विशाल त्यागी संजय त्यागी शिकारपुर, निशांत त्यागी, मोनू त्यागी, विपिन त्यागी, जयभान त्यागी सहित सैकडों की संख्या में त्यागी समाज के वरिष्ठ, बुद्धिजीवियों नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी ओर उत्तर प्रदेश सरकार से निष्पक्षता से जांच की मांग की।। 

उपरोक्त सभी सदस्यों श्रीकांत त्यागी प्रकरण मे अहम भुमिका निभाने व गलत तरीके से कारवाई कराने मे नोएडा सांसद महेश शर्मा, मेरठ से सांसद राजेंद्र अग्रवाल व नोएडा से विधायक पंकज सिंह के खिलाफ भारी रोष प्रकट किया।

Post a Comment

0 Comments