-संस्थाएं एकजुट होकर कार्य करें: सुशील भारद्वाज
गुडग़ांव 29 अगस्त 2022: ब्राहमण वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शर्मा द्वारा आयोजित ब्राह्मण वेलफेयर वर्कशॉप में एनआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा, समाजसेवी राजकुमार त्यागी, समाजसेवी नवीन शर्मा, संरक्षक बनवारी लाल शर्मा, कल्याण सिंह शर्मा पूर्व आईआरएस, मुकेश शर्मा सहित आधा दर्जन संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर ब्राह्मण विकास परिषद सेक्टर-4 प्रधान महासचिव प्रमोद शर्मा, श्री परशुराम ब्राह्मण सभा अशोक विहार अध्यक्ष महेंद्र कौशिक, झाड़सा ब्राह्मण सभा अध्यक्ष शिवकुमार भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक, श्री अखिल भारतवर्षीय श्री चौरासिया ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष कमल शर्मा, राष्ट्रीय परशुराम परिषद जिला अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, सर्व ब्राह्मण मित्र मंडल अध्यक्ष संजय द्विवेदी, आदि उपस्थित थे। समाजसेवी सुशील भारद्वाज ने अपने संदेश में कहा कि सभी ब्राह्मण संस्थाओं को एक मंच पर आकर समाज हित में कार्य करना चाहिए। ब्राह्मण कभी भी जातिवादी नहीं रहा है। उन्होंने सदैव समाज का भला किया है और आगे भी भला करता रहेगा। यही मेरी शुभकामनाएं।
एनआईटी फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज की ताकत उसकी एकता होती है। शिक्षित समाज ही राष्ट्र को एक नई दिशा दे सकता है। इसलिए हमें अपने पूर्वजों के द्वारा दी गई शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। जब हमारे देश का एक-एक व्यक्ति शिक्षित होगा तो राष्ट्र उन्नति की ओर अग्रसर होगा। हमें भगवान परशुराम की गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने सदैव मानव कल्याण के लिए ही कार्य किए थे।
समाजसेवी राजकुमार त्यागी ने कहा कि मेरा एक ही सपना है कि गुरुग्राम की ब्राह्मण संस्थाएं सभी मिलकर सामाजिक कार्य करें। राजनीति में अपनी ताकत भी हो। सभी ब्राह्मण संस्थाएं अपने अपने स्तर पर कार्य करते रहे। जहां जरूरत पड़े तो सभी को एक मंच पर आना चाहिए। वरिष्ठ ब्राह्मण नेता नवीन शर्मा एडवोकेट ने कहा कि समाज के एक-एक व्यक्ति को शिक्षित होना चाहिए। मुकेश शर्मा ने कहा कि समय आने पर हम सभी को इकट्ठा होना चाहिए।
कार्यक्रम के आयोजक अजय शर्मा ने कहा कि मैं एक महीने से सामाजिक संस्थाओं को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहा हूं। उसमें हमें काफी कामयाबी मिली है। आने वाले समय में हम सभी संस्थाओं को एक मंच पर ले आएंगे। यह मेरा पूर्ण विश्वास है। हमें समय-समय पर अपना शक्ति प्रदर्शन भी करना चाहिए। जिसके लिए सभी बड़े नेताओं से बात चल रही है।
रोहतक लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने इस अवसर पर कार्यक्रम की कामयाबी के लिए शुभकामनाएं भी भेजी है। हम उनके भी ह्रदय से आभारी हैं। इस अवसर पर रोशन लाल शर्मा, कृष्ण मोहन शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, सुरेंद्र कुमार शर्मा, महेश शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता, अनिल वशिष्ठ, कर्नल सत्य प्रकाश मिश्रा, बनवारी लाल शर्मा, महादेव कृष्ण शर्मा, वेद प्रकाश वशिष्ट, गोविंद वशिष्ठ, योगेश शर्मा, आचार्य मनीष द्विवेदी, महेश चंद्र शर्मा, नवीन शर्मा, अनुराधा शर्मा, ललित कौशिक, नमन भारद्वाज, अतुल पराशर, विवेक शर्मा, नवीन त्यागी, रामकिशन भारद्वाज, गौ भक्त पवन शर्मा, श्री राम सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज पाठक, महासचिव सुरेश वशिष्ट इस्लामपुर, जेपी शर्मा, विनोद शर्मा मीनू, रविंद्र कौशिक, कमल दीक्षित, धीरज शर्मा, बीके शर्मा, डॉ सुषमा, अनुराग, भाजपा नेता मीनू शर्मा, निशा भारद्वाज, डॉ. सुरेश वशिष्ट, ललित शर्मा, श्रीपाल शर्मा, रमेश शर्मा, देवीलाल शर्मा, योगेश भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
0 Comments