आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस RWA जे ब्लॉक अशोक विहार फेस 3 गुरुग्राम मैं धूमधाम से मनाया गया।

आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस RWA जे ब्लॉक अशोक विहार फेस 3 गुरुग्राम मैं धूमधाम से मनाया गया।



आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के महापर्व आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आरडब्ल्यूए जे ब्लॉक अशोक विहार 3 ने बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा पहलवान जी ने ध्वाजारोहण किया और उनके साथ मुख्य वक्ता कादीपुर इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राष्ट्रीय परशुराम परिषद जिला अध्यक्ष शहीद यादगार मंच हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा जी कर्नल जगजीत सिंह जी खुशीराम जी, रामफल जी, मनोज पटेल, विकास सिंह व समस्त जे ब्लॉक अशोक विहार 3 के सम्मानित निवासियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।  इस कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए ने आए हुए अतिथियों को फूलमालाओं व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, इस कार्यक्रम में बच्चों ने  देश भक्ति के गीतों पर अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी और बच्चो को पुरुस्कृत किया , इसके साथ ही  सम्मानित बुजुर्गों, महिलाएं, पुरुषो, को सम्मानित किया इसके साथ दसवीं और  बारहवीं कक्षा में 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया, जो भी खिलाड़ी स्टेट में विभिन्न खेलों में अव्वल रहे उनको सम्मानित किया गया।



पुरुष और महिलाओं के रस्साकसी, और म्यूजिकल चेयर के खेल प्रतियोगिता करवाई गई जिसमे प्रथम, एवं द्वितीय स्थान पर आने वाली टीमों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए जे ब्लॉक अशोक विहार फेस 3 के प्रधान मुकेश शर्मा, हरजीत ग्रोवर, अनिल अत्री, नवीन शास्त्री, सुरेंद्र सिंह सांगवान, बिजेंद्र गुलिया, प्रकाश कादयान, आशीष गोयल, देवेंद्र कुमार, अनिल तंवर, हरिंद्र गहलोत, दीपक भारद्वाज, वेदप्रकाश,  दिलबाग पांचाल, सतीश कुमार प्रजापति, श्याम सिंह यादव, वीना रानी, वीना यादव, मीना यादव, लक्ष्मण ठाकुर, जयप्रकाश मालिक, हिशम सिंह, रामावतार, प्रेम अत्री, बलवान सिंह डांगी, गोपी पंडित, संजीव लंबा, अजय जी, योगेश, प्रशांत, निखिल, दुर्गांशु, मोनू, आलोक, संदीप, शुभम् , संजीव, निहाल यादव, सुनीता भारद्वाज, सरोज सांगवान, सोनम मालिक और इसके साथ से कॉलोनी के सम्मानित महिलाएं, पुरुष, बच्चे और नौजवानों ने जोरदार उपस्तिथि दर्ज कराई  इसके साथ ही सभी सम्मानित निवासियों को लड्डू मिठाई बांट कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया और प्रधान मुकेश शर्मा ने आए हुए




सम्मानित निवासियों का धन्यवाद एवम् आभार प्रकट किया।


Post a Comment

0 Comments