बागपत सड़क हादसे तीन की मौत 11 घायल
रिपोर्ट:- सचिन त्यागी
बागपत जिले में बुधवार को दो सड़क हादसों मंे तीन की जान चली गयी। 11 लोग जख्मी है। गंभीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
बुधवार की सुबह ईस्र्टन पेरिफेरल हाईवे पर बदायू से पानीपत हरियाणा जा रही एक कार ट्रक से टकरा गयी। कार में एक ही परिवार के नौ लोग सवार थे। हादसे में कार चालक मुनेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरा सड़क हादसा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट के सामने हुआ। काठा गांव के रहने वाले वाहिद, उसकी पत्नी सन्नो ओर पुत्र नाजिम बड़ौत जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी बस के पीछे चल रहे ट्रक ने ओवरटेक करते समय उन्हें कुचल दिया। हादसे में सन्नो ओर नाजिम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहिद और स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप में घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। बता दे की मंगलवार को भी दोनो हाईवे पर सड़क दुर्धना हुई थी जिसमें तीन लोगों की जान चली गयी। कई जख्मी थे।
0 Comments