प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी भाजपा: गार्गी कक्कड़
गुरुग्राम: 16 सितंबर 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर एक प्रदर्शनी भाजपा जिला कार्यालय गुरु कमल पर लगाई जाएगी
जिसका उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ करेंगे। यह प्रदर्शनी 2 अक्टूबर तक चलेगी। प्रदर्शनी की संयोजक जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ रहेंगी। 17 सितंबर को ही भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा जिले में 11 स्थानों पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया क्या जाएगा। 17 सितंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन वृत्त पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी कार्यक्रम सायं 3 बजे भाजपा कार्यालय गुरु कमल पर रहेगा।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में केन्द्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ सुधा यादव रहेंगी। गोष्ठी में शहर के प्रबुद्ध लोग हिस्सा लेंगे। ऐसे ही 17 से 2 अक्टूबर तक जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ के नेतृत्व में जिले में सभी मंडलों तक विभिन्न सेवा के कार्य निरंतर होंगे।
0 Comments