गुरुग्राम के भृष्ट निगम के कूड़े पर चली आप पार्टी की झाड़ू
गुरूग्राम: अजेयभारत ब्यूरो : शहर और उसके गांवो में नगर निगम की भ्रष्ट और नाकार कार्यशैली पर प्रहार करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश डागर कोच के नेतृत्व में अब कार्यकर्ता सडको पर उतर चुके है। कल किये गए 2 वार्ड के प्रदर्शन से गुरूग्राम निगम अधिकारी कुछ हरकत में आये और कई दिनों के कूड़े के ढेर को उठा कर ले भी गए। वहां के रहने वाले वासियों ने आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया और बहुत से लोग आप से जुड़े भी। लेकिन अभी भी जगह जगह कूड़े के ढेर दिख रहे है। इससे यह प्रतीत होता है, की भ्र्ष्टाचार में लिप्त गुरूग्राम निगम के पास सफाई कर्मचारियों की कमी है या उठाने की पूर्णरूप से व्यवस्था नही है। निगम के मेयर, पार्षद भी गुड़गांव के भारी भरकम बजट का इस्तेमाल कहीं और कर रहे है, यह आरोप लगाया जिलाध्यक्ष मुकेश डागर कोच जी ने।
गुरूग्राम जिले के वार्ड नं 2, 9, 10, 13, 21 और 32 में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन की जानकारी मीडिया प्रभारी अनिल कुकरेजा को दी। गंदगी के ढेर पर बसा यह शहर, विषैली सांसों को लेते बच्चे, बदबू से बचते हुए राहगीर और पूजनीय गाय को खाते हुए प्लास्टिक, और स्मार्ट सिटी की कल्पना, गुड़गांव भ्र्ष्टाचार की भेंट चड़ गया।
आज वार्ड नं 2 में प्रदर्शन कर रहें कुलदीप दहिया के साथ वार्ड नं 1 की निधि राणा और सोमबीर, वार्ड 3 के महिपाल यादव, वार्ड 4 के सतबीर यादव ने हस्ताक्षर अभियान के दौरान वहां की रहनी वाली श्रीमती गांधी ने सयोंजक सुरेंद्र तंवर जी की बताया कि कूड़े का ढेर कभी खत्म ही नही होता। कभी कभी तो कोई आता ही नही कूड़ा उठाने और जितना कूड़ा ले जाते है उससे ज्यादा यहां लोग डाल जाते है। बारिशों में तो बहुत ज्यादा बदबू आती है।
वार्ड नंबर 9 मे सुशीला कटारिया, राजेश शर्मा, सुनील गहलोत, प्रमोद कटारिया और विनोद की टीम ने प्रदर्शन किया। जोन सयोंजक अनुराधा शर्मा जी बताया कि यह प्रदर्शन वार्ड में दो स्थानो पर हुआ। करीब 42 हस्ताक्षर हुए। एक चलते राहगीर ने सुशीला जी का बताया कि कुछ दिन पहले एक गाय ने इस ढेर में प्लास्टिक की थैली में रखा हुआ कूड़ा खा लिया था और प्लास्टिक उसके गले मे फंस गई, लेकिन यहां के कुछ गोभक्तो ने गाय को बचा लिया।
वार्ड नं 10 के लक्ष्मण विहार में सचिन गर्ग, नितिन कुमार,अंजली राही, राकेश शर्मा के साथ भारी भरकम टीम ने सयोंजक हरी सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इनकी एक टीम ने लोगो को नगर निगम में फैले भ्रस्टाचार की वजह से उत्पन्न कचरे की समस्या से जूझ रहे वार्ड वासियो को अवगत कराया व् उनको इस समस्या के बारे में जागरूक किया व् लोगो के हस्ताक्षर करवाए गए। डॉ सारिका वर्मा ने बताया कि गुडगांव को कचरा मुक्त बनाना बेहद जरूरी हैl सूखा और गीला कचरा निगम को मिक्स नहीं करना चाहिएl शहर का सारा गीला कूड़ा करीब 1000 टन प्रतिदिन कंपोस्ट बनना चाहिएl गुड़गांव शहर रोज बंदवारी लैंडफिल में 2000 टन कचरा भेज रहा है, जिसकी वजह से वायु, धरती और पानी तीनों प्रदूषित हो रही हैंl
वार्ड नं 13 कूड़े के ढेर पर प्रदर्शन कर रहे महेश कटारिया के साथ प्रेम यादव, रोशन की टीम के साथ डॉ सारिका भी उपस्थित हुए। हाथों में कचरे हटाओ की तख्तियां लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यहां भी रहने वालों के हस्ताक्षर लिए। कूड़े के ढेर पर खड़े, बदबू भरे माहौल में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जोश देखने लायक था और वहां से निकलते हुए लोग इनके जज्बों से प्रभावित हुए बिना नही रहे और होंसला अफजाई करी। कुछ स्थानीय लोगो ने बताया कि बारिश होने के बाद यहां सारा कीचड़ हो जाता है, बदबू से सारा वातावरण खराब हो जाता है
वार्ड नं 21 में आम आदमी पार्टी ने अमर कॉलोनी पटौदी रोड, गुरुग्राम में हरीश मल्होत्रा, श्री मनीष मक्कर जी जिला उपपाध्यक्ष वार्ड नं 20, गुरिंदरजीत सिंह जी वार्ड नं 16 और नेत्री सुश्री रेणु गोयल जी वार्ड नं 23 सयोंजक व उपपाध्यक्ष मनजीत जैलदार के साथ कूड़े के ढेर पर प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन आधे घण्टे के बाद ही कूड़े उठाने के लिए गाड़ी आ गई और पूरी सफाई कार्यकर्ता के सामने हो गयी। वहां रहने वाले गुप्ता जी ने नेत्री प्रियदर्शिनी सिंह वार्ड 26 को बोला कि जब भी यहां कूड़े का ढेर होगा वो फ़ोन करके बता देंगे। प्रदर्शन को देखते हुए एक कार से श्री नीरज गुलाटी जी उतरे और मंजीत जी को बताया कि गुड़गांव निगम ने बन्दवारी लैंडफिल एरिया में 2 कंपनियों को कूड़े को प्रॉसेस करने का ठेका दिया हुआ है, लेकिन अभी तक इस पर कोई काम शुरू नही हुआ है। और वहां रोज 2 लाख टन कचरे को खत्म करने का लक्ष्य है, लेकिन भ्र्ष्टाचार के कारण ठेकेदार काम शुरू नही करना चाहते। इस पहाड़ के कारण अब महामारी फैलना का खतरा मंडरा रहा है।
वार्ड नंबर 21 में एक दूसरी स्थान में चरण सिंह देवा प्रधान जी के द्वारा विरोध प्रदर्शन निगम प्रशासन के खिलाफ किया। पवन नेहरा और युवा गौरव टांक ने नगर निगम प्रशासन को यह जताया कि यदि शहर की गंदगी की रोकथाम नही की गई तो इस तरह प्रदर्शन जारी रहेंगे। बरसातों के बाद बीमारियां अक्सर बड़ जाती है, लेकिन निगम यह सब जानते हुए भी अपनी जिम्मेदारी नही निभाता, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।
आज का ताजा कचरा तहत प्रदर्शन वार्ड 32 में चलाया गया। जिसकी अध्यक्षता आम आदमी पार्टी की नेत्री राजबाला शर्मा और उनकी टीम ने करी। परवीन शर्मा जी को साउथ सिटी के सी ब्लॉक और एम ब्लॉक के लोगो ने इस अभियान की काफी सराहना की और अपनी समस्याओं के बारे में बताया कि कैसे इस विषैले कूड़े से बिमारिया बड़ रही है। इसके साथ निगम से यह मांग भी करी है कि कचरे को मैनेजमेंट करने के लिए हर वार्ड में इसका इंतेजाम किया जाना चाहिए।
0 Comments