जेल पहुंचे डीएम एसपी न्यायालय पहुंच गए क्षेत्राधिकारी
रिपोर्ट:-- सचिन त्यागी
बागपत जिले में गुरूवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था देखी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का निरीक्षण किया। न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए सीओ बागपत पहुंच गये। अधिकारियों ने सुरक्षा में लगे डयूटी कर्मीयों से वार्ता की और जरूरी दिशा निर्देश भी दिये।
यूपी में पीएफआई के ठिकानों और सदस्यों की धरपकड़ के लिए जहां छांपेमारी चल रही है वही बागपत जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बागपत प्रशासन चैकन्ना हो गया है। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने गुरूवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जेल में लगे डयूर्टी कर्मीयों से बात की। सीसीटीवी कैमरे देखे। इसके साथ ही बंदियों से भी जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक द्वारा जेल अधीक्षक से वार्ता की गयी और जेल चोकी पर लगे पुलिस कर्मीयोें की डयूटी को लेकर फीडबैक भी लिया। इसके साथ ही बागपत सीओ द्वारा न्यायालय परिसर में चेकिग अभियान चलाया गया। डाॅग स्क्वाड बुलाकर जांच की गयी। न्यायालय में आने जाने वालों की चेकिन के साथ डयूर्टी कर्मी की डयूटी भी चेक की गयी। सीओं द्वारा सभी डयूर्टी कर्मीयों को बुलाकर जरूरी दिशा निर्देश दिये गये है। डयूटी में लापरवाई बरतने वालों को सख्त चेतावनी भी दी गयी।
0 Comments