नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा गुरुग्राम टीम हुई सक्रिय

 


चुनाव में सीधे कमल पर मोहर लगाई की जनता: गार्गी कक्कड़

गुरुग्राम 3 सितंबर 2022


भाजपा जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव ने बताया कि जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ की अध्यक्षता में गुरुग्राम भाजपा के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल महामंत्रियों की एक बैठक भाजपा कार्यालय गुरु कमल सेक्टर 30 गुरुग्राम में संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने विशेष तौर पर नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, एवं मंडल प्रभारियों से नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की और कहा कि सभी अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाएं। मंडल के सभी कार्यकर्ताओं की चुनाव के निमित्त जिम्मेवारी तय की गई है क्षेत्र में जन -जन तक भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पहुंचे इसके लिए विशेष रणनीति तैयार की गई। मंडलों में बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख को सक्रिय रुप से बूथों पर कार्य करने की रूपरेखा तैयार की गई।



 सभी मंडल अध्यक्षों से मीटिंग में कहा गया कि चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों की सूची के साथ ही चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों का पूरा ब्यौरा तैयार करें। चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशी की सूची मंडल अध्यक्ष के मार्फत की पहुंचेगी। चुनाव में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की ही तवज्जो दी जाएगी। मंडलों में बूथों के अनुसार  वोटर लिस्ट का सत्यापन करना है ताकि गलत वोटों को लिस्ट से हटवाया जा सके।

 इस दौरान जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने आम जनमानस से आह्वान किया कि सभी अपना वोट आधार कार्ड से लिंक जरूर करें। पार्टी के सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव की  तैयारियों में  जुट जाएं। जब भी चुनाव हो तो पार्टी को जबरदस्त विजय श्री हासिल हो। बैठक में जिला महामंत्री महेश यादव , जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, सोनाली मित्रा, हरवीर अधाना, राजेश अरोड़ा, सोनिया यादव, जितेंद्र चौहान, यादराम जोया पार्षद, जयवीर यादव, अर्जुन शर्मा, सत्यवीर गांधी विस्तारक, सुनील यादव , अरुण शुक्ला, वीरेंद्र सिंह, श्रवण अहूजा, नितिन शांडिल्य, प्रियव्रत कटारिया, दौलत राम, रामनिवास यादव, व मंडल महामंत्री बैठक में मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments