हरियाणा और यूपी बोर्डर पर कच्ची शराब मिलने से हडकंप

 हरियाणा और यूपी बोर्डर पर कच्ची शराब मिलने से हडकंप 


रिपार्ट :- सचिन त्यागी


बागपत जिले की छपरौली पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफतार किया है। आरोपी के पास से आठ लीटर से अधिक कच्ची शराब बरामद की गयी है। कच्ची शराब यमुना पार से लायी गयी थी। 

छपरौली थाना प्रभारी ने बताया कि छपरौली पुलिस नियमित चैकिग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति गठिया में कूछ सामान लेकर यमुना की और से आता दिखाई दिया। पुलिस ने संदेह होने पर आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से अवैध कच्ची शराब की थोलियां बरामद की गयी। आरोपी बागपत जनपद के ही बाछौड़ गांव का रहने वाला शुभाष है। पुलिस पुछताछ में आरोपी ने बताया कि यमुना पार से वही कच्ची शराब खरीदकर लाया था जिसको गांव में बेचना था। कच्ची शराब की सूचना से पुलिस हरकत में आ गयी। यमुना के पास पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई शराब की भटटी दिखाई नहीं दी। पुलिस का कहना है यमुना पर से से कुछ लोग शराब की तस्करी करते है। हरियाणा में ही कही पर कच्ची शराब बनायी जा रही है। जांच की जा रही है। यमुना की और से आने वाले रास्तों पर नजर रखी गयी है।



Post a Comment

0 Comments