-बुके देकर हरियाणा की धरती पर किया आमंत्रित
-हाल ही में हरियाणा भाजपा के प्रभारी बनाए गए हैं बिप्लब कुमार देब
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रभारी एवं आसाम के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब से गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने शिष्टाचार भेंट की और उनका स्वागत किया। साथ ही उन्हें गुरू द्रोण नगरी गुरुग्राम में आने का भी आग्रह किया।
गुरुवार को नवीन गोयल हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देब से दिल्ली में मिले। उन्हें हरियाणा प्रभारी का दायित्व मिलने की बधाई दी। नवीन गोयल ने कहा कि श्री देब के हरियाणा प्रभारी के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूत होगी। जिस तरह से उन्होंने अपने प्रदेश में पार्टी को मजबूती दी है, वह सब जानते हैं। जमीनी स्तर के नेता वे हैं। राजनीति में आकर उन्होंने जनसेवा का बीड़ा उठाया। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें सदा अहम पदों पर बिठाया और उनकी राजनीतिक सूझ-बूझ का लाभ भी मिला। अब उन्हें हरियाणा का नया दायित्व दिया गया है। निश्चित ही उनके यहां काम करने से पार्टी का जनाधार और अधिक बढ़ेगा। श्री गोयल ने हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देब को हरियाणा में जल्द आने का निमंत्रण भी दिया।
नवीन गोयल ने कहा कि उन्हें प्रभारी बनाकर हरियाणा की टीम को और अधिक मजबूत नेतृत्व पार्टी ने दिया है। पहले से यहां प्रदेश अध्यक्ष के रूप में ओमप्रकाश धनखड़ बूथ स्तर से ही पार्टी की मजबूती बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनके द्वारा हाल ही में पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा की गई।
श्री गोयल ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता, हर नेता को उचित सम्मान मिलता है। भाजपा में काम करने वाला हर कार्यकर्ता अहम होता है। चाहे वह शहरी क्षेत्र का हो या फिर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से। यहां कार्यकर्ताओं की क्षमता को पहचान कर उन्हें फर्श से अर्श तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में पहुंचने पर प्रभारी बिप्लब कुमार देब का भव्य स्वागत किया जाएगा।

0 Comments