इंडियन रोप ट्रिक जल्द दिखाएंगे जादूगर सिकंदर . जहांगीर के जमाने का जादू अब सिकंदर दिखाने की तैयारी में।
गुरुग्राम। शहर के सैक्टर 14 तिब्बती मार्केट ओल्ड दिल्ली रोड राजपूत वाटिका में मनोरजन की बरसात कर रहे आधुनिक भारतीय जादूगरी के महानायक जादूगर सिकंदर जल्द ही ग्रेट इंडियन रोप ट्रिक इल्यूजन का सार्वजनिक प्रदर्शन करने की तैयारी में है।
एक प्रेस चर्चा के दौरान जादूगर सिकंदर ने अपने भावी कार्यक्रमों का खुलासा करते हुए कहा कि इन्डियन रोप ट्रिक का खुले मैदान में प्रदर्शन की तैयारी चल रही है,इस कला के सफल प्रदर्शन पर अमेरिका की संस्था आईबीएम ने एक करोड़ का इनाम भी घोषित किया हुआ है पर अब तक कोई जादूगर इस महान करतब को सफलतापूर्वक नही दिखा पाया है।
जादूगर सिकंदर ने बताया कि जहांगीरनामा में विस्तृत रूप में बताया गया है कि एक बंगाली जादूगर आसमान में रस्सी फेंकता है और वह अधर में झूल जाता हैं,फिर जादूगर का सहायक उस रस्सी पर चढ़ कर सबकी नज़र से ओझल हो जाता है। जादूगर बार बार आवाज देकर उसे बुलाता है पर वह नही आता।। गुस्से में जादूगर भी एक बड़ा सा चाकू लेकर रस्सी पर चढ़ जाता हैं और वो भी ओझल हो जाता है कुछ पल में।। तभी भयंकर आवाजे आती है,रोने, चीखने की,,जमीन पर खून की बौछार होने लगती है, रूहे कांप जाती है लोगो की. हाथ पैर सब काट कर जादूगर जमीन पर फेंकता है। किसी में साहस नहीं की उसे देख सके।। कुछ मिनट बाद जादूगर उसी रस्से से नीचे आता है, रोता है कि अनर्थ हो गया । बालक की मां आती हैं रोती है।। अश्रु से भरा माहौल।
तब जादूगर सामने आकर रोते हुए सभी कटे अंगो को एक काले चादर से ढक कर रब से दुआएं मांगते हैं।। सन्नाटा भरा हुआ।। विलाप ही विलाप।।तभी जादूगर चादर खींचता है और बच्चा उठ कर जादूगर से और अपनी मां से लिपटने लगता।।
यह एक ऐसा करतब है जो अब दुनिया में कोई जादूगर दिखा नही पा रहा पर दृष्टि भ्रम और विज्ञान आदि का समावेश से ऐसा संभव है,इस बारे में विश्व की अनेक जादू पत्रिका में विद्वान लोगो ने व्याख्या भी की है और कुछ प्रयोग भी सफल रहे हैं पर वो मंच तक हुए.खुले गगन में कर दिखाना अब भी एक चुनौती है जिसे जादूगर सिकंदर ने स्वीकार किया है।
0 Comments