पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देने में विद्यार्थियों का अहम रोल: नवीन गोयल
-सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कपड़े के थैलों के उपयोग का किया आह्वान
-श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में पौधारोपण भी किया
गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए अपने अभियान के तहत बुधवार को श्री चैतन्य स्कूल सुशांत लोक में पहुंचे। स्कूल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जहां बच्चों ने पर्यावरण बचाने के लिए कार्यक्रमों के माध्यम से संदेश दिया, वहीं नवीन गोयल ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण करके हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इसी दौरान उन्होंने कपड़े के थैले वितरित करके सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की बात कही।
नवीन गोयल ने कहा कि हम अपने पर्यावरण की खराबी के स्वयं ही जिम्मेदार हैं। इसलिए इसमें सुधार की जिम्मेदारी भी हमें लेनी चाहिए। हम सबके सांझा प्रयासों से अगर आज पर्यावरण में सुधार होता है तो आने वाली कई पीढिय़ों को इसका लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने तो जरूरी हैं ही, साथ में सिंगल यूज प्लास्टिक से हमें दूरी बनानी पड़ेगी। सिर्फ हमारे देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के पर्यावरण को सिंगल यूज प्लास्टिक ने प्रभावित किया है। गत माह भारत में भी सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर बैन लगा दिया गया है। इसकी कामयाबी के लिए हम सबको सरकार का सहयोग करना है। यह हम सबकी भलाई का काम है। जितना हम सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाएंगे, उतना ही हम अपने पर्यावरण को बेहतर बनाए पाएंगे।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिए दी गई प्रस्तुति ने सबको भाव-विभोर कर दिया। बच्चों ने हरियाली की तरफ बढ़ें-प्लास्टिक को छोड़ें, प्लास्टिक से तौबा करें, अगर लंबा जीवन जीना है तो धरा को हरियाली करना है जैसे स्लोगन से बच्चों ने हरियाली का संदेश दिया। फेस पेंटिंग के माध्यम से भी जागरुक किया। इस अवसर पर एजीएम गंगाधर क्रांति राव, स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका भारद्वाज, सुमन (संस्थापक, लिटिल क्रिकर्स एकेडमी), अनु, निशा जाखड़, विजयपाल यादव, राकेश गुप्ता, एनआईएस कोच सुजीत कुमार (संस्थापक, एसके स्पोट्र्स एकेडमी), नीरज दहिया सहित स्कूल का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
0 Comments