जादूगर सिकंदर ने दिया कन्या भ्रुण हत्या रोकने का जन संदेश।
▪️जादू शो में जन संदेश से जादूगर सिकंदर खूब बटोर रहे तालियां।
▪️जादू शो में उमड़ने लगा जन सैलाव,जन संदेश देकर जादूगर ने जीत लिया दर्शको का दिल
गुरुग्राम। सैक्टर14 ओल्ड दिल्ली रोड स्थित तिब्बती मार्केट राजपूत वाटिका में अपार भीड़ के साथ चल रहे तिलिस्मी दुनिया के युवा सुपर स्टार जादूगर सिकंदर का शो जनसंदेशो के प्रसारण का भी अच्छा माध्यम बन गया है और जादू शो अब स्वस्थ मनोरंजन के साथ-साथ जादू के जन संदेशो के लिए भी काफी चर्चित हो रहा है।स्वच्छ भारत अभियान के कई संदेश वे शो में जादुई अंदाज में देते हैं। जादूगर के इस मैजिकल मिशन की सराहना आज शो के मुख्य अतिथि गुरुग्राम नगर निगम के स्वछता आभियान के ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिंदुस्तानी ने शो के दौरान मंच की, जादूगर सिकंदर ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर पुनः ब्रांड एंबेसडर मनोनित होने पर बधाई दी। देश में लडकियों की कम होती जनसंख्या और कन्या भू्रण हत्या पर भी एक खास खेल दिखाकर कन्या भू्रण हत्या को महापाप बता रहे हैं और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दे रहे हैं जो दर्शको को खूब खूब भा रहा है।
इस तरह के अनेक समाजोपयोगी जनसंदेश जादू शो में शामिल किए गए है जो समाज के प्रति जादूगर की चिन्ता को दर्शाता है। आज जादूगर सिकंदर ने एक लड़की को दो टुकडों में काटने का भी खेल दिखाया जिसे देख लोग दंग रह गए। जादूगरी के बादशाह सिकंदर का का जादू शो शहर में मनोरंजन का मुख्य आकर्षण बन गया है। शो के दौरान लगातार जन संदेशो का प्रसारण करते हुए जादूगर सिकंदर द्वारा अपने स्टेज शो के दौरान दिखाए जाने वाले सभी करतब आपको तनावों व हकीकत की दुनिया से परे आनंद के एक नए संसार में ले जाते हैं।
इस तरह सामाजिक कुरीतियो, अंधविश्वासो व सामाजिक समस्याआंे पर सिकंदर प्रभावशाली ढंग से संदेशो का प्रसारण कर दर्शको से खूब सराहना प्राप्त कर रहे है। नशा मुक्ति को आधार बना कर वे नामक एक एैसा करतब दिखा रहे हैं जिसमे कुछ युवक युवतियां शराब पीते पीते लुप्त हो जाते है और तभी जादूगर का संदेश मंच से उभरता है कि नशा एक जानलेवा जहर है और नशो से दूर रहना चाहिए। अंधविश्वास पर प्रहार करने वाले कई करतब शो में शामिल है जिसे खूब सराहा जा रहा है।भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत विषय भला जादूगर की नजरो से कैसे बच सकता है,देश की इस विकराल समस्या के उपर भी जादूगर करारा प्रहार जादुई करतबो के माध्यम से करते हुए समाज में जागृति लाने के अभियान में लगे हुए है और यही खासियत लोगों की पसंद बन गई हे। डायनासोर का करतब छा गया है।
जादूगर के संयोजक विपीन जायसवाल, सुभाष छाबड़ा, शैलेंद्र कुमार और प्रबंधक रुद्रप्रताप सिंह के अनुसार शो में दर्शको की भारी भीड़ उमड़ने लगाी है जिसमे महिला दर्शको की संख्या भी खूब होती है और के शो के टिकटो की एडवांस बुकिंग हॉल पर बने टिकट कांउटर से और ऑनलाइन www.Jadugarsikandar.com पर उपलब्ध है। स्कूल, क्लब, संस्था और कॉरपोरेट के लिए ग्रुप बुकिंग भी अब शुरू कर दिया गया है.
0 Comments