आम आदमी पार्टी का लगातार आंदोलन का पांचवे दिन में प्रवेश : मुकेश डागर कोच

गुरूग्राम के भृष्ट निगम के कूड़े के ढेर पर चल रहा है आप का झाड़ू

आम आदमी पार्टी का लगातार आंदोलन का पांचवे दिन में प्रवेश : मुकेश डागर कोच



गुरूग्राम शहर और उसके गांवो में चल रहे निगम के भृस्टाचार और कूड़े व गंदगी को लेकर आम आदमी पार्टी  के जिला अध्यक्ष मुकेश डागर कोच के नेतृत्व में अब कार्यकर्ता सडको पर उतर चुके है। आज गुरूग्राम में आम आदमी पार्टी का कूड़े के ढेर पर प्रदर्शन का पांचवा दिन है। आज वार्ड नं 11, 14, 16, 17, 29, 32 में जोरदार प्रदर्शन किए गए।

आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी अनिल कुकरेजा, मीडिया का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपके प्रयासों से जन जन तक निगम के भ्र्ष्टाचार और कूड़े व गंदगी के आंदोलन को जनता तक पहुंचा है, अब हर वार्ड, हर कॉलोनी से वासियों के निवेदन आ रहे है, और पार्टी के कार्यकर्ताओं की बुला रहे है,  कचरे और कूड़े का ढेर दिखाने के लिए। अब यह आंदोलन गुरूग्राम के अधिकतर जगह पहुंच चुका है और इसका असर भी दिख रहा है कि निगम के पार्षद और अधिकारी अब शहर से कूड़ा उठाने की ड्यूटी निभा रहे है। 



पांचवे दिन के प्रदर्शन की शुरुवात वार्ड 11 सूरतनगर नगर निगम मे  व्याप्त भ्रब्टाचार के कारण शहर मे फैली गंदगी पर अपना  जोरदार आक्रोश  प्रकट किया। सैकडो की संख्या मे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता  विरोध मे सडक पर उतरे और अपने हस्ताक्षर करके विरोध जताया। जोन संयोजक अनुराधा शर्मा के साथ सम्भावित प्रत्याक्षी विनोद गहलौत ,प्रदीप दहिया व प्रभारी रेखा भसीन ने की। इस कार्यक्रम मे विशेष रुप से नेत्री सुशीला कटारिया, आशुतोष, ओमदत्त जावारिया,दिनेश उर्फ टीटू,मोहित यादव,बलवीर जी, के साथ ममता, सुचिता, रीना गहलौत,रेवन्ती,संतोष और कुलदेवी जी ने बढचढ कर भाग लिया।



वार्ड 16, से भावी पार्षद उम्मीदवार अंजलि राही जी और निगम संयोजक श्री हरी सिंह चौहान जी के नेतृत्व में अर्जुन नगर, के पास पड़े कचरे के ढेरों के विरोध मे आम आदमी पार्टी के 48 कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके समर्थन में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान को अपना समर्थन दिया।

वार्ड नंबर 14 देवीलाल नगर मे जोन सयोंजक महेश कटारिया जी (बसाई) का नगर निगम मे  व्याप्त भ्रब्टाचार के कारण शहर मे फैली गंदगी पर अपना  जोरदार आक्रोश प्रर्दशन किया। उनके साथ टीम के साथियों ने व वहां के स्थानीय निवासियों ने बढ चढ कर भाग लिया। इस बात की तारीफ करनी होगी आप के कार्यकर्ताओं की, बदबूदार कूड़े के ढेर के साथ मक्खी मच्छरों के बीच सेल्फी लेकर जनता और भृष्ट अधिकारियों को जागृत करने का काम सराहनीय है।



वार्ड् नंबर 29 में आम आदमी पार्टी  के पवन यादव के  नेतृत्व में सेक्टर 46 में चलाया कचरा अभियान। गुरूग्राम में आम आदमी पार्टी का कूड़े के ढेर पर प्रदर्शन चल रहा है।सार्थक सोच और देश और समाज के बारे में सोचने वाले पवन यादव के साथ पार्टी के अनुराग शर्मा, डॉक्टर सारिका वर्मा सोहना से पार्षद राजीव यादव जी कूड़े के ढेर के साथ नाक पर हाथ रखें है प्रदर्शन जारी रखा। अनुराग शर्मा ने बोला कि यहां सेक्टर 46 की  मार्केट में रेहड़ी लगवाकर निगम के अधिकारी लाखो रुपए का चूना सरकार को लगा रहे है। वही झाड़सा में रहने वाले ने बताया की जो पानी हम पी रहे है वह जानवर भी नही पियेंगे। राजीव जी ने बताया कि झाड़सा कॉलोनी में पानी के साथ सीवर का पानी भी आता है। इस अभियान में महेंद्र ठाकरान यशपाल, धर्मवीर ठाकरान,सुनील ठाकरान, राजवीर ठाकरान, हवा सिंह, रामरतन यादव, मीर सिंह यादव, आनंद यादव, जोगिंदर फलस्वाल, करतार सिंह धनखड़, करतार सिंह नंबरदार, ओम प्रकाश यादव।

साउथ सिटी सी ब्लॉक सिलोखरा गांव में आज प्रवीन राजबाला शर्मा ने दौरा किया वहां पर जगह जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कूड़ा सड़को के ऊपर तक फैल चुका है, और कुछ स्कूल जाते बच्चो ने बताया कि अक्सर उनके जूते और ड्रेस खराब हो जाती है जब कोई गाड़ी वाला साथ से गुजरते हुए कूड़े पर निकलता है। यहां पर आवारा पशु गाय सूअर इत्यादि का जमावड़ा इकट्ठा होने लगता है, लगता है भाजपा के राज में नरक मिलां है। सिलोखरा गांव के निवासियो ने  जनक खुराना, खैरात लाल, संजीव खुराना, विनोद, चित्र, राजेश अरोड़ा रणधीर सिंह, आर्यन शर्मा, मलिक कुमकुम, प्रियंका देवी, ने अखबार पड़ कर आप की नेत्री प्रवीन राजबाला शर्मा को बुला कर कूड़े के ढेर पर आंदोलन करने को बोला और उसमें साथ भी दिया और पार्टी से जुड़े भी।

Post a Comment

0 Comments