हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देब का हरियाणा में अभिनंदन: नवीन गोयल
-नवीन गोयल ने हरियाणा प्रभारी बने बिप्लब कुमार देब को दी बधाई-हरियाणा पहुंचने पर किया जाएगा भव्य स्वागत
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भी पार्टी को मजबूती मिलेगी। उनका हरियाणा में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
एक जिम ट्रेनर से राजनेता बने बिप्लब कुमार देब ने 2016 में त्रिपुरा भाजपा की कमान संभाली थी। उनके नेतृत्व में त्रिपुरा राज्य में पार्टी ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया। त्रिपुरा की 60 सदस्यों वाली विधानसभा के चुनावों में भाजपा की शानदार जीत में वहां के प्रदेश अध्यक्ष रहे बिप्लब कुमार देब का अहम योगदान रहा। नवीन गोयल ने कहा कि बिप्लब कुमार देब भारतीय जनता पार्टी के बहुत पुराने नेता हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने अपने राज्य का खूब विकास किया। प्रगति के पथ पर चलाया। अनेक जन कल्याणकारी नीतियों से उन्होंने त्रिपुरा की जनता को सुविधाएं दी। बेदाग छवि के नेता बिप्लब कुमार देब को अब भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उनकी कार्यकुशलता से ही हरियाणा प्रभारी बनाया है।
उन्होंने संगठन के लिए बेहद ही मजबूती के साथ कार्य किया है। हरियाणा प्रभारी के रूप में पार्टी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे खरे उतरेंगे। श्री गोयल ने कहा कि हरियाणा दौरे पर आने के दौरान बिप्लब कुमार देब का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा हर राज्य में पार्टी को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी मजबूती है। इस मजबूती को और अधिक बढ़ाने के लिए अब बिप्लब कुमार देब को पार्टी ने दायित्व सौंपा है।
नवीन गोयल ने कहा कि बिप्लब कुमार देब के जन्म स्थान को लेकर जब विवाद हुआ था तो उन्होंने कहा था कि वह भारतीय हैं और उनका जन्म भारत में हुआ है। विपक्ष को उनका यह करारा जवाब था। वे अपनी बात को बेबाकी से रखने में कुशल हैं।
नवीन गोयल ने कहा कि बिप्लब कुमार देब के जन्म स्थान को लेकर जब विवाद हुआ था तो उन्होंने कहा था कि वह भारतीय हैं और उनका जन्म भारत में हुआ है। विपक्ष को उनका यह करारा जवाब था। वे अपनी बात को बेबाकी से रखने में कुशल हैं।
0 Comments