जे जे पी ने अपनी जिला कार्यकारिणी को किया भंग

गुरुग्राम, 19 सितंबर: जननायक जनता पार्टी गुरुग्राम की जिला कार्यकारिणी व सभी हल्कों की जनरल कार्यकारिणी को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया गया हैं, स्थानीय शमा कॉम्प्लेक्स में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष रिशीराज राणा ने कहा कि जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह से विचार विमर्श करने के उपरांत आज जजपा गुरुग्राम की  जिला कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया गया हैं, इसके साथ ही सभी हल्का अध्यक्षों व उनकी कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया गया हैं, हल्का बादशाहपुर ईस्ट के हल्का प्रधान नरेश यादव व उनकी कार्यकारिणी, बादशाहपुर वेस्ट से हल्का प्रधान नरेंद्र दहिया व उनकी कार्यकारिणी, गुरुग्राम से हल्का प्रधान रतन शर्मा व उनकी कार्यकारिणी, सोहना ब्लॉक से हल्का प्रधान सतीश राघव व उनकी कार्यकारणी, तावडू ब्लॉक से हल्का प्रधान अख्तर अली व उनकी कार्यकारणी व पटौदी से हल्का कार्यकारिणी आज तुरंत प्रभाव से भंग कर दी गई है | 



जिलाध्यक्ष रिशी राज राणा ने बताया पिछले दो सालों में जिला गुरुग्राम से जननायक जनता पार्टी में  कई मजबूत साथी जुड़े है उन सभी साथियों को उनकी कार्य क्षमता के अनुसार संगठन में जिम्मेवारी देने के लिए व पुराने मजबूत साथियों को जिन्होंने पिछले दो सालों में जिला गुरुग्राम में जननायक जनता पार्टी को मजबूती देने का काम किया उन्हें संगठन में और बड़ी जिम्मेवारी देने के लिए व संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला गुरुग्राम में अगले एक महीने में जिला जनरल कार्यकारिणी का मजबूत संगठन बना लिया जायेगा। उपमुख्यमंत्री के विशेष सहायक के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला व पार्टी हाईकमान को दक्षिणी हरियाणा के कार्यकर्ता लगातार उसके गलत कामों के बारे में शिकायत कर रहें थे इन सभी शिकायतों को सही पाए जाने पर उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने 1 सितंबर को उसको पद से हटा दिया था तथा पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया था उसके बाद उसने निराधार आरोप लगा कर पार्टी छोड़ने का ढोंग किया, जजपा पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी हैं यहाँ पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बराबर का सम्मान दिया जाता हैं इसीलिए पार्टी ने उसको उपमुख्यमंत्री का विशेष सहायक बनाया था लेकिन इसने अपने पद का दुरुपयोग करके पार्टी को कमजोर करने का कार्य किया।

आज कि प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष रिशी राज राणा के साथ जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहब सिंह सोलंकी, जिले कि प्रधान महासचिव श्रीमती किरण कांडपाल, जिले के कोषाध्यक्ष विद्या सागर, जिले के प्रेस प्रवक्ता याशिश यादव, जिला कार्यालय सचिव दीपक कुमार, जिला कार्यालय सह- सचिव रति रानी व चारो हल्कों के सभी हल्का अध्यक्ष उपस्थित रहे |

Post a Comment

0 Comments