समाजसेवी गजेंद्र गुप्ता बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष

 



आज अगृोहा में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने समाज सेवी व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता गजेंद्र गुप्ता को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन प्रदेश हरियाणा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।



इस मौक़े पर बोलते हुए, राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा गजेंद्र गुप्ता समाज सेवा एवं व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं।गजेंद्र गुप्ता के इन्हीं कार्यों को देखते हुए,हरियाणा प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया है।उन्होंने आगे कहा कि,गजेंद्र गुप्ता अग्रवाल सम्मेलन के कार्यो में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे व समाज की उन्नति के लिए कार्य करते रहेंगे।

गजेंद्र गुप्ता ने भी इस मौके पर प्रदेश की कार्यकारिणी सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद किया और साथ ही कहा कि उनके ऊपर जो विश्वास दिखाया है उस विश्वास पर वह खरा उतरेंगे और समाज को आगे बढ़ाने में अपनी तरफ से हर संभव योगदान देंगे और पूरा प्रयास करेंगे कि हरियाणा प्रदेश ही नहीं पूरे भारत देश में संस्था का नाम हो


Post a Comment

0 Comments