भाजपा संगठन की रीढ़ है त्रिदेव :गार्गी कक्कड़

 भाजपा गुरुग्राम के सभी 275 शक्ति केंद्रों पर हुई संगठनात्मक बैठकें

भाजपा संगठन की रीढ़ है त्रिदेव :गार्गी कक्कड़



गुरुग्राम :7 सितंबर 2022

भाजपा जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन व जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ के नेतृत्व में भाजपा गुरुग्राम के 6- 7 सितंबर को सभी 275 शक्ति केंद्रों पर संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस दो दिवसीय बैठकों के क्रम में जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने 9 शक्ति केंद्रों के 45 बूथों के त्रिदेव के साथ बैठक की। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने शक्ति केंद्र प्रमुख एवं बूथ अध्यक्षों से बूथों पर वर्ष भर के 6 संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की ओर साथ ही आगे भी कार्यक्रमों को कैसे भव्य और सुंदर किया जाए उसको लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। गार्गी कक्कड़ ने कहा कि भाजपा की मोदी मनोहर सरकार गरीब कल्याण के हित की अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाकर लागू कर रही है पार्टी के हर एक कार्यकर्ता का दायित्व बनता है कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र एवं बूथों में पड़ने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक इन गरीब कल्याण योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करें। 



इससे आमजन का भरोसा भाजपा की सरकार और संगठन के प्रति और बढ़ेगा भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाएं सफल होंगी और संगठन भी मजबूत होगा। भाजपा का उद्देश्य स्पष्ट है भारत राजनीतिक, सामरिक एवं सांस्कृतिक रूप से सशक्त राष्ट्र बने। भाजपा के पास मोदी के रूप में  सफल और सशक्त नेता हैं पार्टी का संगठन मजबूत है संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए निरंतर मेहनत की जरूरत होती है कार्यकर्ता की मेहनत को भाजपा संगठन में पहचान मिलती है और मेहनती कार्यकर्ताओं को पार्टी आगे बढ़ाने का कार्य करती है यही भाजपा संगठन की ताकत है



 कार्यकर्ता आम जन के साथ सार्थक जुड़ाव रखें। यह हमारी परम्परा रही है मिलकर काम करना और पारिवारिक जैसा माहौल बनाना ही संगठन है जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अमृत काल के दौरान भारत को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का संकल्प लेना चाहिए। स्वयं निरंतर काम करते है तो स्वयं के व्यक्तित्व  विकास के साथ संगठन का भी विकास करते है  कार्यकर्ताओं को सरकार की कल्याणकारी नीतियों के साथ संगठन को प्रत्येक बूथ पर मजबूत करना है आम जनमानस भाजपा की रीति और नीति के साथ है  शक्ति केंद्रों की बैठकों के लिए पार्टी पदाधिकारियों की अलग-अलग जिम्मेवारी लगाई गई थी।

Post a Comment

0 Comments